{"_id":"60918ba947050b4cdb6399c9","slug":"32-years-on-jaspal-bhatti-s-flop-show-remains-one-of-india-s-best-comedy-shows-ever","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फ्लॉप शो: 32 साल पहले जसपाल भट्टी के कॉमेडी शो ने मचा दिया था तहलका, लोग करते थे बेसब्री से इंतजार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फ्लॉप शो: 32 साल पहले जसपाल भट्टी के कॉमेडी शो ने मचा दिया था तहलका, लोग करते थे बेसब्री से इंतजार
टेलीविजन की दुनिया में 'फ्लॉप शो' नाम से मशहूर शो 32 साल पहले, 4 मई 1989 में शुरू हुआ था। दस एपिसोड के इस शो ने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया था। दूरदर्शन पर लोग इसका बेसब्री से इंतजार करते थे। जसपाल भट्टी ने इस शो का निर्देशन करने के साथ ही इसमें अभिनय भी किया था। खास बात ये थी कि इसमें सामाजिक मुद्दों पर सटायर किया गया था और लोगों ने इसे काफी पसंद किया था।
2 of 5
फ्लॉप शो का दृश्य
शो की खास बात ये थे कि इसके हर एपिसोड में अलग-अलग सामाजिक मसले को उठाया जाता था। जैसे कि पहला एपिसोड सरकारी कर्मचारियों को लेकर था, तो दूसरा मेडिकल बिलों को लेकर। इसके अलावा 'फ्लॉप शो' के एपिसोड की शुरुआत में ही 'समर्पण' लिख कर आता था। जिसे देख कर आप अंदाजा लगा लेंगे कि जसपाल, कैसे सामजिक मुद्दों को समाज के सामने पेश करते थे।
3 of 5
फ्लॉप शो का दृश्य
'फ्लॉप शो' से मशहूर होने वाले जसपाल भट्टी एक ऐसे कलाकार थे, जिन्होंने जिस भी विधा में अपना हाथ आजमाया वहां उन्होंने अपनी छाप छोड़ दी। फिर चाहे वो इंजीनियरिंग हो या फिर कार्टूनिस्ट दोनों ही जगह उन्होंने अपना शत-प्रतिशत दिया। यही नहीं बतौर अभिनेता, डायरेक्टर-प्रोड्यूसर, व्यंग्यकार या फिर कॉमेडियन भी उन्होंने कभी न भुलाने वाली यादें अपने फैन्स के बीच छोड़ दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जसपाल भट्टी और सविता भट्टी
जसपाल भट्टी का झुकाव कॉलेज के दिनों से ही अभिनय की तरफ था। उन दिनों 'नॉन्सेंस क्लब' के जरिए उन्होंने स्ट्रीट प्ले से शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने 'द ट्रिब्यून' अखबार में कार्टूनिस्ट के तौर पर भी काम किया। लेकिन वो पहली बार सुर्खियों में तब आए, जब दूरदर्शन में 'उल्टा पुल्टा' शो लेकर आए।
विज्ञापन
5 of 5
जसपाल भट्टी और सुनील ग्रोवर
'उल्टा पुल्टा' के साथ कॉमेडी का जो करियर शुरू हुआ, उसके बाद जसपाल भट्टी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 'उल्टा पुल्टा' के बाद 'फ्लॉप शो' में वो अपनी पत्नी सविता भाटी के साथ नजर आए। इसके अलावा शो में सुनील ग्रोवर भी थे। शो के शुरू होने से पहले ही समर्पण कुछ इस तरह से लिखकर आता था, 'यह एपिसोड समर्पित है सरकारी चीजों का दुरुपयोग करने वाले उन अफसरों के नाम जिनके निजी स्वार्थ ने हमें यह एपिसोड बनाने के लिए प्रेरित किया।' इस शो को अब आप यूट्यूब पर देख सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।