बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर का जलवा 90 के दशक से लेकर अब तक बरकरार है। सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उनके 4 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर कर एक बार फिर से ये साबित कर दिया है कि ‘ओल्ड इज गोल्ड’। उनकी तस्वीरों पर बॉलीवुड की तमाम हस्तियां लाइक और कमेंट कर रही हैं। दरअसल, अनिल कपूर की फिल्म 'वो सात दिन' को 38 साल हो गए हैं। इसी के साथ अनिल कपूर ने भी फिल्म इंडस्ट्री में अपने 38 साल पूरे कर लिए हैं। साल 1983 में आई इस फिल्म में अनिल कपूर के अपोजिट पद्मिनी कोल्हापुरी थीं। फिल्म को अनिल कपूर के पिता सुरिंदर कपूर और भाई बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया था।
थ्रोबैक: फिल्म इंडस्ट्री में अनिल कपूर को हुए 38 साल, अभिनेता ने 'वो सात दिन' को किया याद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस फिल्म को अनिल कपूर के पिता सुरिंदर सिंह और भाई बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया था। फिल्म में अनिल कपूर के साथ थे नसीरूद्दीन शाह और पद्मिनी कोल्हापुरी। फिल्म के निर्देशक थे बापू, गीतकार आनंद बक्षी, संगीतकार लक्ष्मीकांत प्यारेलाल, सिनेमैटोग्राफी बाबा आजमी और एडीटर एन चंद्रा।
अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'वो सात दिन को रिलीज हुए आज 38 साल हो गए और इन 38 सालों में आप सब ने मुझे सफलता की शिखर पर रखा। बस ऐसे ही अगले 38 सालो तक मुझे अपना प्यार देते रहें।मै कोशिश करूंगा की अपनी मेहनत और आपके प्यार से मै ऐसे ही इस शिखर पर बरकरार रहूं। शुक्रिया'
वो सात दिन को रिलीज़ हुए आज 38 साल हो गए।और इन 38 सालों में आप सब ने मुझे सफलता की शिखर पर रखा। बस ऐसे ही अगले 38 सालो तक मुझे अपना प्यार देते रहें।मै कोशिश करूँगा की अपनी मेहनत और आपके प्यार से मै ऐसे ही इस शिखर पर बरकरार रहूँ। Thank you! 🙏🏻😍 pic.twitter.com/IcOQDnWoJS