फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

समाज के असल मुद्दों पर आधारित हैं ये 5 बॉलीवुड फिल्में, एक-एक फिल्म देती है सुधरने का संदेश

Sun, 20 Jan 2019 05:46 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Sun, 20 Jan 2019 05:46 PM IST
विज्ञापन
5 big bollywood moive which based on indian social issues
bollywood

हिंदी सिनेमा एक्शन, ड्रामा, कॉमेडी, हॉरर, रोमांटिक,  थ्रीलर और बायोपिक पर ही निर्भर नहीं है, बल्कि समय-समय पर सामाजिक मुद्दों पर आधारित फिल्में भी दर्शकों के लिए पेश की गई हैं। जिसके जरिए देश के लोगों को जागरूक कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। सिनेमा का इतिहास है कि वह कभी समाज के संवेदनशील मुद्दों पर आधारित फिल्मों से दूर नहीं भागा है क्योंकि दर्शक इन फिल्मों की सबसे ज्यादा डिमांड करते हैं। ऐसे में आधुनिक हिंदी सिनेमा के नए दौर में बात करेंगे उन 5 फिल्मों की जिन्होंने समाज में बदलाव का नया संदेश छोड़ा...

5 big bollywood moive which based on indian social issues
Newton

न्यूटन
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे नौजवान अभिनेता राजकुमार राव की। राजकुमार ने हिेदी सिनेमा में अपनी पहचान को खुद के अभिनय के दम पर स्थापित किया है। जब उन्हें फिल्म 'न्यूटन' में देखा गया तो फिल्म आलोचकों ने भी उनके अभिनय का लोहा माना। फिल्म न्यूटन की अगर बात करें तो ये समाज में बहुत ही प्रासंगिक संदेश छोड़ती है। मतदान देश का शुरुआती दौर से ही ज्वलंत मुद्दा रहा है। ऐसे में इस फिल्म में भी मतदान के दौरान होने वाली हेराफेरी को जड़ से मिटाने का काम किया गया। 

5 big bollywood moive which based on indian social issues
टॉयलेट एक प्रेम कथा का पहला लुक - फोटो : self

टॉयलेट एक प्रेमकथा
शौचालय पर आधारित इस फिल्म में स्वच्छ भारत अभियान की झलक साफ देखने को मिलती है। फिल्म में दिखाया गया है कि महिलाएं खुले में शौच करने के लिए मजबूर हैं क्योंकि प्रशासन की मक्कारी के चलते गांव में शौचालय का निर्माण अधर में लटक जाता है। ऐसे में फिल्म के मुख्य अभिनेता अक्षय कुमार पर जब इस कुरीति की मार पड़ती है तो वह गांव में शौचालय बनवाने के लिए नये-नये तरीके अपनाते हैं। फिल्म खुलेतौर पर महिलाओं को ही नहीं बल्कि पुरुषों को भी ये नसीहत देती हैं कि वह खुले शौच करने की कभी गलती ना करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 big bollywood moive which based on indian social issues
Sui Dhaga

सुई-धागा
शरत कटारिया निर्देशित फिल्म 'सुई-धागा' भी वर्तमान सरकार के 'मेक इन इडिया' अभियान को पेश करती नजर आती है। फिल्म के जरिए लोगों को में मेक इन इंडिया के संदेश को पहुंचाने की कोशिश की गई है। फिल्म में अभिनेता वरुण धवन पत्नी (अनुष्का शर्मा) संग एक छोटे से कस्बे में रहते हैं। बड़े सपने रखने वाली ये दंपति दिन-रात मेहनत कर खुद का बनाया हुआ उत्पाद बाजार में उतारती है। फिल्म की कहानी में मेड इन चाइना उत्पादों पर करारा तंज कसने की भी कोशिश की गई है।

विज्ञापन
5 big bollywood moive which based on indian social issues
padman

पैडमैन
अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म पैडमैन बहुत ही संवेदनशील विषय पर आधारित फिल्म है। कैसे लड़कियां मासिक धर्म  के दौरान तरह-तरह की परेशानियाों का सामना करती हैं फिल्म में इस पर रोशनी डाली गई है। फिल्म अरुणाचलम मुरुगुनांथम नामक व्यक्ति की असल कहानी पर आधारित है। फिल्म में अक्षय कुमार ने इस व्यक्ति का किरदार बखूबी निभाया है। गांव-कस्बे की लड़कियों और महिलाओं के लिए सेनेटरी नैपकिन को तैयार कर उन्हें इसके इस्तेमाल और फायदे से अवगत कराने की कोशिश की गई है। साथ ही इसके ना इस्तेमाल करने के अनेक नुकसान भी इस फिल्म में गिनवाए गए हैं। फिल्म का निर्देशन आर बाल्की ने किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed