फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#MeToo मूवमेंट पर कंगना रनौत का बयान, बोलीं- 'यौन शोषण से पहले कोई भी 10 बार...'

Sun, 20 Jan 2019 04:49 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 20 Jan 2019 04:49 PM IST
विज्ञापन
kangana ranaut on me too movement in india
kangana ranaut - फोटो : file photo

बेबाक अंदाज वालीं एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangna Ranaut) पहली बार किसी बायोपिक फिल्म में नजर आएंगी। रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी (Manikarnika: The Queen Of Jhansi) में कंगना मुख्य किरदार निभा रही हैं। कंगना इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। 

kangana ranaut on me too movement in india
kangana ranaut - फोटो : news18

पिछले साल अक्टूबर में शुरू हुए मी टू मूवमेंट (#MeToo) से जुड़े सवाल पर कंगना रनौत ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा कि 'फिल्म इंडस्ट्री में कई बदलाव आए हैं। यौन शोषण करने वाले कुछ नाम सामने आए हैं ये सराहनीय है। इस मूवमेंट की अच्छी बात ये है कि अब लोग अपने व्यवहार पर ध्यान देने लगे हैं। किसी को भी शर्मिंदा करने या यौन शोषण करने से पहले वो अब 10 बार सोचेंगे।' 

kangana ranaut on me too movement in india
kangana ranaut - फोटो : instagram

इससे पहले कंगना रनौत ने खुद के साथ हुए यौन शोषण का भी खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि 'जब मैं 16 साल की थी तो मैंने यौन शोषण के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। जो लोग खुद अपने लिए खड़े होते हैं उनके मनोबल को नहीं गिराना चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
kangana ranaut on me too movement in india
kangana ranaut - फोटो : instagram

कंगना ने आगे कहा कि 'महिलाओं को रानी लक्ष्मीबाई की तरह मजबूत बनने की जरूरत है। साथ ही उन्हें निडर होना चाहिए। जो लड़कियां अपना पक्ष मजबूती के साथ रखती हैं लोगों को उनका साथ देना चाहिए।' कंगना ने कहा है कि, 'जो लोग हकीकत में सहायता या किसी प्रकार की मदद चाहते हैं, हमें उनका साथ देना चाहिए। आज हमें सशक्त होने की जरुरत है'।

विज्ञापन
kangana ranaut on me too movement in india
kangana ranaut - फोटो : file photo

बता दें कि कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' 25 जनवरी को रिलीज हो रही है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया। इस फिल्म से कंगना ने डायरेक्शन के क्षेत्र में कदम रखा है और भविष्य में कई फिल्में डायरेक्ट करने की उम्मीद रखती हैं। दरअसल फिल्म के डायरेक्टर कृष ने बीच में ही फिल्म छोड़ दी थी जिसके बाद कंगना ने कमान अपने हाथ में ली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed