बॉलीवुड में कई स्टार्स ऐसे रहे हैं जिनमें अफेयर के बाद शादी हो गई। लेकिन इनमें से कुछ ऐसे भी रही हैं जिनका दिल विदेशी लड़कों पर आ अटका और झटपट शादी भी कर ली। बता दें कि हाल ही में बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा ने भी विदेशी ब्वॉय का हाथ थामा है और साल के अंत में शादी करने की तैयारियों में लगी हुई हैं... तो ऐसे में जानते हैं किस-किस एक्ट्रेसेस ने बनाया विदेशी लड़को को जीवनसाथी...
प्रियंका ही नहीं इन 4 एक्ट्रेस का भी देसी छोड़ विदेशी लड़कों पर आया दिल, एक बन गई थी बिन ब्याही मां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस लिस्ट में सबसे पहले बात करेंगे बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित की। माधुरी का फिल्मी सफर बेहद सुपरहिट रहा है और उनकी एक मुस्कान और चेहरे के एक्सप्रेशन्स से सिनेमा हॉल में सीटियां और तालियां गूंज उठती थी। एक समय था जब माधुरी और एक्टर संजय दत्त शादी करने ही वाले थे कि संजय का नाम मुंबई बम ब्लास्ट से जुड़ गया और माधुरी ने उनसे दूरी बना ली। वहीं, साल 1999 में कोई देरी ना करते हुए माधुरी ने डॉ. श्रीराम माधव नेने से शादी कर ली जो यूके के रहने वाले हैं। आज माधुरी के दो बच्चे हैं और माधुरी रियलिटी शोज में नजर आती रहती हैं।
बॉलीवुड की 'डिंपल गर्ल' प्रीति जिंटा की खूबसूरती का तो हर कोई कायल है। प्रीति ने अपने फिल्मी करियर में 'कल हो ना हो', 'वीर जारा' और 'दिल चाहता है' जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया। इसके बाद उन्होंने अमेरिकन बेस्ड बिजनेसमैन जीन गुडइनफ से साल 2016 में शादी कर ली। बता दें कि दोनों में काफी लंबे समय तक अफेयर भी चला था।
वेब सीरीज और बॉलीवुड फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए पहचान रखने वाली एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने भी अपना जीवनसाथी विदेशी ही चुना। राधिका हाल ही में फिल्म 'पैडमैन' में बॉलीवुड के 'खिलाड़ी कुमार' यानी अक्षय कुमार के साथ नजर आई थीं। बता दें कि राधिका ने साल 2012 में यूके बेस्ड म्यूजीशियन से शादी कर घर बसा लिया।
इस कड़ी में बात करेंगे एक्ट्रेस नीना गुप्ता की। नीना गुप्ता बॉलीवुड फिल्मों में मां-बहन और पीड़िता के किरदारों में ज्यादातर नजर आई हैं। नीना गुप्ता को लोग गाने 'बन्नो तेरी अखियां सुरमे दानी' से जानते हैं। बता दें कि नीना गुप्ता 80 के दशक में वेस्टइंडीज क्रिकेट प्लेयर विवियन रिचर्डस संग चर्चा में आई थीं और 1989 में उन्होंने बिना शादी किए एक बेटी को जन्म दिया। लेकिन विवियन ने उनसे शादी नहीं की लेकिन बेटी मसाबा को बाप का नाम दिया।