{"_id":"5ae00b6d4f1c1b85028b64e1","slug":"5-lesser-known-facts-about-versatil-singer-arijit-singh-life-on-his-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"B'day Spl: चप्पल पहन स्टेज पर अवॉर्ड लेने पहुंच गए थे अरिजीत सिंह, 45 मिनट गाने के लेते हैं करोड़ों","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
B'day Spl: चप्पल पहन स्टेज पर अवॉर्ड लेने पहुंच गए थे अरिजीत सिंह, 45 मिनट गाने के लेते हैं करोड़ों
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सिंगर अरिजीत सिंह बॉलीवुड के सबसे नामचीन गायकों में शुमार होते हैं। जो अपने मीठे सुर और शानदार गायिकी के लिए जाने जाते हैं। आज अरिजीत सिंह का जन्मदिन है। वह 31 साल के हो गए हैं। अरिजीत कभी अपनी गायिकी के लिए फैन्स के बीच लोकप्रिय रहे तो दूसरी ओर विवादों से भी उनका गहरा नाता रहा है।
2 of 6
arijit singh
अरिजीत सिंह गुलाम अली, जगजीत सिंह, मेहंदी हसन को सुनना पसंद करते हैं। बॉलीवुड में अरिजीत का पहला गाना 2011 में आई फिल्म 'मर्डर 2' का 'फिर मोहब्बत करने चला है तू...' था। इस गाने के रिलीज ने अरिजीत को रातों-रात स्टार बना दिया था। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि अरिजीत ने ये गाना 2009 में गाया था लेकिन ये उस वक्त रिलीज नहीं हो सका। अरिजीत इस गाने को गाकर भूल चुके थे। बाद में जब ये गाना 2011 में रिलीज हुआ तो इस बात की जानकारी भी अरिजीत के दोस्त ने उन्हें दी थी।
3 of 6
arijit singh
अरिजीत 45 मिनट गाने लिए के लिए 1.5 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। वहीं बॉलीवुड के एक गाने के लिए अरिजीत की फीस 16 लाख तक है। इतनी फीस के बाद भी अरिजीत एकदम सादा जीवन जीते हैं। उनके पास खुद की कार तक नहीं है। अरिजीत आज भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट से ट्रैवल करना पसंद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
arijit singh
अरिजीत सिंह की पहली शादी को लेकर अब तक राज बना हुआ है। शादी को लेकर भी चर्चा होती रही है और अब तक यह राज ही बना हुआ है अरिजीत ने 2014 में कोयल रॉय से शादी की। जो पहले से ही एक बच्ची की मां हैं। पहली शादी को लेकर कहा जाता है अरिजीत की पहली शादी जल्दबाज़ी के फैसले के कारण हुई थी इसलिए रिश्ता देर तक नहीं टिक सका।
विज्ञापन
5 of 6
arijit singh
जब सलमान खान एक अवॉर्ड शो को होस्ट कर रहे थे तब सिंगर अरिजीत सिंह को 'आशिकी-2' के लिए बतौर बेस्ट सिंगर नॉमिनेट किया गया था। कहा जाता है कि जब अरिजीत का नाम अनाउंस हुआ तब वो सो रहे थे। जब उन्हें किसी ने जगाया तो वो कैजुअल शर्ट और चप्पल पहनकर ही स्टेज पर पहुंच गए। सलमान को अरिजीत का ये रवैया बिल्कुल पसंद नहीं आया और जब सलमान ने उनसे पूछा कि क्या आप सो रहे थे तो अरिजीत ने जवाब दिया कि आप लोगों ने सुला दिया। बस अरिजीत की यही गलती उनपर भारी पड़ गई और इस गलती के लिए उन्हें सलमान से सरेआम माफी मांगनी पड़ी लेकिन सलमान ने अरिजीत को उनके लिए गाने से बैन कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।