{"_id":"608179ac282cc972ba3d36a5","slug":"50-years-of-yashraj-fims-ajay-devgan-refuses-yashraj-banner-films-for-web-series-rudra-the-age-of-darkness","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजय देवगन का यशराज फिल्म्स की इस फिल्म में काम करने से इनकार, स्वर्ण जयंती उत्सव को लगा बड़ा झटका","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अजय देवगन का यशराज फिल्म्स की इस फिल्म में काम करने से इनकार, स्वर्ण जयंती उत्सव को लगा बड़ा झटका
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Thu, 22 Apr 2021 07:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अजय देवगन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
Link Copied
डिज्नी प्लस हॉटस्टार की वेब सीरीज ‘रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस’ के लिए अभिनेता अजय देवगन ने अपनी जो तारीखें दी हैं, उनके चलते कम से कम दो बड़ी फिल्मों की प्लानिंग गड़बड़ा गई है। इनमें से एक फिल्म के लिए तो अजय देवगन ने ही ना ही कर दिया है जबकि दूसरी फिल्म के लिए अभी तक स्थिति साफ नहीं है। सूत्रों के मुताबिक जिस फिल्म को न करने के लिए अजय देवगन ने पूरी तरह मन बना लिया है, वह यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली थी।
Trending Videos
2 of 5
अहान पांडे
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
यशराज फिल्म्स के 50 साल पूरे होने का जो जश्न साल भर चलना था, वह अपना रंग दिखाने से फिलहाल चूक गया है। कंपनी की दो फिल्में ‘पठान’ और ‘टाइगर 3’ को लेकर जो भी सरगर्मी दिख रही हो लेकिन इस स्वर्ण जयंती वर्ष की बड़ी योजनाओं का हिस्सा रही अजय देवगन की सुपरहीरो फिल्म का मामला अटक गया है। अजय देवगन को फिल्म में विलेन का रोल करना था और इस फिल्म से चंकी पांडे के भाई चिक्की पांडे बेटे अहान को बतौर विलेन डेब्यू करना था। ये फिल्म निर्देशक राहुल रवैल के बेटे शिव रवैल को निर्देशित करनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
अजय देवगन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
यशराज फिल्म्स के लिए अजय देवगन ने पहली बार कोई फिल्म करने के लिए हामी बताते हैं बीते साल सितंबर के आसपास भरी थी। आदित्य चोपड़ा ने इसके लिए अजय देवगन से खास मनुहार की और अजय देवगन को भी फिल्म की कहानी में दम दिखा था। लेकिन, कोरोना के चलते ये फिल्म आगे नहीं बढ़ पा रही थी और इसी बीच अजय देवगन को मिल गया चर्चित वेब सीरीज ‘लूथर’ की हिंदी रीमेक का प्रस्ताव। इसमें भी अजय देवगन का रोल न बिल्कुल हीरो जैसा है और न बिल्कुल विलेन जैसा। अजय देवगन इससे पहले फिल्म ‘खाकी’ में विलेन का रोल कर चुके हैं।
4 of 5
अजय देवगन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अजय देवगन ने वेब सीरीज ‘रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस’ के लिए जिस तरह से तारीखें आवंटित की हैं, उसके चलते वह अब यशराज फिल्म्स की ये फिल्म नहीं कर पाएंगे। इसी के साथ ही निर्देशक नीरज पांडे की चाणक्य पर आधारित फिल्म भी अब इस साल शुरू नहीं हो पाएगी। इन दोनों फिल्मों में से यशराज फिल्म्स वाली फिल्म से अजय ने अपना नाम ही वापस ले लिया है, नीरज पांडे वाली फिल्म का भी भविष्य बहुत उज्ज्वल नहीं है, लेकिन अजय देवगन ने फिलहाल अपना सिर मुंडाने से मना नहीं किया है।
विज्ञापन
5 of 5
अजय देवगन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अजय देवगन इन दिनों हिंदी सिनेमा ही नहीं बल्कि दक्षिण तक की फिल्मों में व्यस्त हैं। एस एस राजमौली की फिल्म ‘आर आर आर’ में उनके लुक की जबसे तारीफ हुई है, अजय की प्लानिंग में तमाम दूसरी नई चीजें भी शामिल होने लगी हैं। फिलहाल उनके पास ‘मैदान’, ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’, ‘मे डे’ और ‘थैंक गॉड’ नामक फिल्म हैं। इसके अलावा वह अपने होम प्रोडक्शन के लिए भी कुछ नई फिल्मों की’ ‘प्लानिंग कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।