फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'कबीर सिंह' का बड़ा धमाका, 8वें दिन की कमाई से बनी साल की सबसे बड़ी फिल्म

Sat, 29 Jun 2019 09:24 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 29 Jun 2019 09:24 PM IST
विज्ञापन
8 day Box Office Collection of Kabir Singh starrer by Shahid Kapoor and Kiara Advani
Kabir Singh - फोटो : twitter
शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह ने एक और बड़ा धमाका कर दिया है। इस साल रिलीज हुई यह पहली फिल्म बन गई जिसने रिलीज के दूसरे शुक्रवार को करोड़ों की कमाई में दहाई का आंकड़ा जोड़ दिया। जी हां, इस शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म आर्टिकल 15 के पहले दिन के आंकड़े आने से पहले ही कबीर सिंह के जो आंकड़े आए हैं, उन्होंने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हैरान कर दिया है। 


8 day Box Office Collection of Kabir Singh starrer by Shahid Kapoor and Kiara Advani
Kabir Singh - फोटो : twitter
कबीर सिंह की कमाई अब तक 143 करोड़ 63 लाख रुपये हो चुकी है। पूरी उम्मीद है कि ये फिल्म शनिवार को 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर जाएगी। इस साल अब तक रिलीज हुई फिल्मों में रिलीज के दूसरे हफ्ते के पहले दिन यानी दूसरे शुक्रवार को सबसे ज्यादा कमाई करने का आंकड़ा अब तक विकी कौशल की फिल्म उरी – द सर्जिकल स्ट्राइक के नाम रहा है। 
8 day Box Office Collection of Kabir Singh starrer by Shahid Kapoor and Kiara Advani
Kabir Singh - फोटो : twitter
इस फिल्म ने दूसरे शुक्रवार को सात करोड़ 66 लाख रुपये कमाए थे। वही शाहिद कपूर की कबीर सिंह ने दूसरे शुक्रवार यानी 28 जून को 12 करोड़ 21 लाख रुपये कमाकर बहुत बड़ा धमाल कर दिया है। इस साल रिलीज हुई फिल्मों में दूसरे शुक्रवार को कमाई करने के लिहाज से उरी के बाद अजय देवगन की फिल्म टोटल धमाल का नंबर रहा है जिसने चार करोड़ 75 लाख रुपये की कमाई की। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
8 day Box Office Collection of Kabir Singh starrer by Shahid Kapoor and Kiara Advani
Kesari - फोटो : file photo
इसके बाद नंबर आता है अक्षय कुमार की फिल्म केसरी का जिसने दूसरे शुक्रवार को चार करोड़ 45 लाख रुपये कमाए, सलमान खान की भारत दूसरे शुक्रवार को चार करोड़ 30 लाख रुपये ही कमा सकी थी। अमर उजाला के अनुमान के मुताबिक शाहिद कपूर की फिल्म शनिवार को 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लेगी। फिल्म के दूसरे हफ्ते में 200 करोड़ रुपये की कमाई पार कर जाने के पूरे आसार हैं। 
विज्ञापन
8 day Box Office Collection of Kabir Singh starrer by Shahid Kapoor and Kiara Advani
badla - फोटो : file photo
दूसरे शुक्रवार को कमाई करने में जिन और फिल्मों का नाम यहां लिया जा सकता है, उनमें अमिताभ बच्चन-तापसी पन्नू स्टारर बदला चार करोड़ पांच लाख रुपये, गली बॉय तीन करोड़ 90 लाख रुपये, दे दे प्यार दे तीन करोड़ 58 लाख रुपये, मणिकर्णिका तीन करोड़ 50 लाख रुपये और लुकाछुपी तीन करोड़ 15 लाख रुपये के कलेक्शन के साथ टॉप 10 में शामिल रही हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed