{"_id":"5c1b7de1bdec2256cf3e7f58","slug":"aamir-khan-again-launch-to-fatima-sana-after-failure-of-thugs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का हाल नहीं भूले आमिर खान, फिर फातिमा पर खेलने जा रहे बड़ा दांव","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का हाल नहीं भूले आमिर खान, फिर फातिमा पर खेलने जा रहे बड़ा दांव
एंटरेटनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Thu, 20 Dec 2018 05:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
aamir khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यशराज बैनर की फिल्म ठग्स आफ हिंदोस्तां बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं कर सकी। इस फिल्म के फ्लॉप होने से आमिर खान के स्टारडम पर तो बहुत ज्यादा असर नहीं हुआ लेकिन दंगल गर्ल फातिमा सना शेख का करिअर ही इस फिल्म पर निर्भर था...
2 of 5
fatima sana shaikh and aamir khan
- फोटो : instagram
इस फिल्म के चौपट हो जाने के बाद सुना गया है कि आमिर खान एक बार फिर फातिमा के लिए फिल्म बनाएंगे। उनकी प्रोडक्शन कंपनी के सूत्रों का कहना है कि हाल ही में आमिर खान ने दो कहानियों को पसंद किया है जिनमें से किसी एक पर अगली फिल्म के लिए काम शुरु किया जाएगा और इसमें फातिमा सना शेख को बतौर हीरोइन लिया जाएगा।
3 of 5
fatima and aamir
फिल्म में आमिर खान खुद भी काम करेंगे लेकिन उनका रोल छोटा होगा। सूत्र इस बात से मना करते हैं कि ये फिल्म डियर जिंदगी, शाहरुख खान-आलिया भट्ट जैसी होगी, लेकिन इतना संकेत दे रहे हैं कि आमिर, फातिमा का रोमांटिक एंगल फिल्म का हिस्सा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
aamir khan kiran rao
इस रोमांटिक फिल्म के लिए आमिर खान की टीम इस वक्त डायरेक्टर का नाम तय करने में लगी हुई है। सब कुछ ठीक रहा तो ये फिल्म अगले साल मई या जून तक सेट पर जा सकती है।
विज्ञापन
5 of 5
aamir khan, kiran rao
- फोटो : instagram
अगर ये फिल्म शुरु होती है तो सबसे ज्यादा दिलचस्प देखने वाली बात ये होगी कि आमिर खान की प्रोडक्शन कंपनी संभालने वाली उनकी पत्नी किरण राव का रिएक्शन क्या होगा। आमिर और फातिमा के रिश्तों को लेकर लंबे समय से गॉसिप गलियारों की चर्चाओं के बीच किरण राव का रिएक्शन ज्यादा अहम हो जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।