{"_id":"5b5712c24f1c1b54208b4d18","slug":"aamir-khan-and-amitabh-bachchan-starrer-film-will-be-shot-on-2-kg-massive-ships","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आमिर और अमिताभ के अलावा, 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में इन दो चीजों का भी होगा अहम रोल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आमिर और अमिताभ के अलावा, 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में इन दो चीजों का भी होगा अहम रोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के दो सुपरस्टार आमिर खान और अमिताभ बच्चन की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' लंबे समय से सुर्खियों में है। इन दोनों स्टार के फैंस भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' से जुड़ी एक बड़ी खबर का खुलासा हुआ है। इसे जानने के बाद 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का इंतजार कर रहे फैंस की फिल्म को देखने की एक्साइटमेंट बढ़ा जाएगी।
2 of 4
मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के लिए दो बड़े पानी के जहाज का निर्माण किया जा रहा है। इस बात का खुलासा 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की प्रोड्क्शन कपंनी यश राज फिल्मस ने किया है। बताया जा रहा है कि इन दोनों जहाज का वजन करीब 2 लाख किलो है। इस जहाज का लंबे समय से निर्माण चल रहा है।
3 of 4
सूत्रों का कहना है कि इस जहाज के लिए अंतरराष्ट्रीय डिजाइनर और जहाज बनाने वाले करीब 1000 से ज्यादा कारीगरों की मदद ली गई है। खबरों की मानें तो 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' यशराज फिल्म्स की यह सबसे बड़ी फिल्म है। इसलिए निर्देशक सहित निर्माता भी फिल्म को शानदार बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आपको बता दें कि 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में आमिर खान और अमिताभ बच्चन के अलावा कटरीना कैफ और दंगल गर्ल फातिमा सना शेख भी नजर आएंगी। फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में आमिर ठगों की परम्परा को निर्वाह करने वाली पीढ़ी के अगुवा बने हैं और अमिताभ बच्चन भी एक सीनियर समुद्री लुटेरे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।