{"_id":"5c403751bdec2273875d4454","slug":"aamir-khan-daughter-ira-khan-ready-to-debut-in-bollywood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड में एंट्री करते ही जाह्नवी-सारा के लिए खतरा बन जाएंगी आमिर खान की बेटी, ऐसे कर रहीं तैयारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड में एंट्री करते ही जाह्नवी-सारा के लिए खतरा बन जाएंगी आमिर खान की बेटी, ऐसे कर रहीं तैयारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 17 Jan 2019 01:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ira khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आमिर खान की बेटी इरा खान इन दिनों अपना काफी वक्त जिम में गुजार रही हैं। चर्चा है कि आमिर खान अपनी बेटी के करियर को लेकर काफी सोच-विचार कर रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि इरा हिंदी सिनेमा में एंट्री करना चाहती हैं और इसके लिए खुद को तैयार कर रही हैं।
2 of 5
इरा
इरा खान को इसके लिए आमिर से ग्रीन सिगनल का इंतजार है। इरा खान आमतौर पर फिल्मी पार्टियों और कार्यक्रमों से दूर ही रहती रही हैं। लेकिन, पिछले साल ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के फ्लॉप होन के बाद से वह अपने दोस्तों के साथ खूब दिखाई दे रही हैं और उनकी फिल्मी कलाकारों और फिल्म निर्माताओं से मेल मुलाकातें भी बढ़ी हैं।
3 of 5
इरा
अपने पिता आमिर खान के अलावा सलमान खान के साथ भी उनकी तस्वीरें इन दिनों खूब वाइरल हो रही हैं। सूत्र बताते हैं कि सलमान खान इन दिनों इंडस्ट्री के पुराने सितारों के बीच वैसे ही मशहूर हो रहे हैं जैसे कॉरपोरेट हाउसेज में मोटिवेशनल सेशन्स करने वाले स्पीकर्स होते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इरा
सलमान की सलाह शाहरुख और आमिर ध्यान से सुनते हैं और उनके कहे पर अमल भी करते हैं। इरा खान की हाल के दिनों की ये सक्रियता भी इसी का नतीजा है। आमिर की पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी इरा खान ने हाल के दिनों में दूसरे फिल्मी सितारों के बेटे बेटियों से भी खूब मिलना जुलना शुरू किया है।
विज्ञापन
5 of 5
इरा खान
शाहरुख खान की बेटी सुहाना से इरा खान की इस बारे में बातचीत भी होती रही है। साल 2018 में बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर के अलावा सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान की भी हिंदी सिनेमा में एंट्री हो चुकी है। इस साल चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे की एंट्री तय है। कुछ और बड़े कलाकारों के बच्चे भी कतार में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।