{"_id":"5c4030e0bdec22738a4735b4","slug":"sanju-actress-karishma-tanna-support-rajkumar-hirani-over-sexual-allegation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हिरानी के सपोर्ट में उतरीं 'संजू' की ये एक्ट्रेस, यौन शोषण के आरोपों को बताया बचकाना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हिरानी के सपोर्ट में उतरीं 'संजू' की ये एक्ट्रेस, यौन शोषण के आरोपों को बताया बचकाना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Thu, 17 Jan 2019 01:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Karishma Tanna
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
डायरेक्टर राजकुमार हिरानी इन दिनों यौन शोषण के आरोपों से जूझ रहे हैं। संजू फिल्म की असिस्टेंट डायरेक्टर ने उन पर आरोप लगाते हुए कहा कि पोस्ट प्रोडक्शन के दौरान 6 महीने तक उनका यौन शोषण हुआ है। हिरानी पर आरोपों के बाद उनके साथ काम कर चुकीं एक एक्ट्रेस ने उनका सपोर्ट किया है।
2 of 5
karishma tanna
- फोटो : file photo
संजू फिल्म में काम कर चुकीं करिश्मा तन्ना ने राजकुमार हिरानी पर लगे इन आरोपों पर हैरानी जताई। बॉलीवुड लाइफ से बात करते हुए करिश्मा तन्ना ने कहा कि 'मैं बस यही कहना चाहती हूं कि जिसने भी उन पर ये आरोप लगाए हैं बहुत ही अपरिपक्व हैं। उनके जैसे दिग्गज, सम्मानीय डायरेक्टर पर इस तरह के आरोप मैं सोच भी नहीं सकती।'
3 of 5
Karishma Tanna
- फोटो : file photo
करिश्मा ने आगे कहा कि 'उनके साथ काम करना निश्चित रूप से अद्भुत और बेहतरीन एक्सपीरियंस रहा। जब मैंने ये सुना तो मैं हैरान रह गई। इन सब आरोपों से मैं बेहद दुखी हूं। जिसने भी ये आरोप लगाए हैं उसे याद रखना चाहिए कि बोलने के लिए एक शब्द है 'नहीं'। आप इस तरह झूठे आरोप नहीं लगा सकते।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
rajkumar hirani
- फोटो : social media
'3 इडियट्स' में राजकुमार हिरानी के साथ काम कर चुके एक्टर शरमन जोशी भी उनके समर्थन में आए हैं। इस मामले में शरमन ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'राजू सर, एकता, सच्चाई, दया, चरित्र और सम्मान वाले व्यक्ति हैं। ये गुण आजकल के लोगों में नहीं होते हैं। मैं उनसे बहुत प्रभावित हूं और उनसे सीखकर ही मैं एक बेहतर इंसान बना हूं। यह समय बीत जाएगा और मैं समझ सकता हूं कि यह समय कितना बुरा है।'
विज्ञापन
5 of 5
arshad warsi
- फोटो : social media
अरशद वारसी ने भी इस खबर हैरानी जताई है। एक इंटरव्यू में अरशद वारसी ने कहा, 'अगर आप एक शख्स के तौर पर राजकुमार हिरानी के बारे में मुझसे पूछेंगे तो मैं कहूंगा कि वह एक सज्जन और शानदार व्यक्ति है। सबकी तरह मैं भी इस खबर को सुनकर हैरान हूं।' अरशद वारसी राजकुमार हिरानी की पहली फिल्म मुन्ना भाई और लगे रहो मुन्ना भाई में सर्किट का किरदार निभा चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।