{"_id":"5c8b7565bdec22144002da71","slug":"aamir-khan-reaction-on-salman-and-shahrukh-film-together","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"संजय लीला भंसाली करेंगे शाहरुख-सलमान को एक साथ लांच, आमिर ने दिया ये जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
संजय लीला भंसाली करेंगे शाहरुख-सलमान को एक साथ लांच, आमिर ने दिया ये जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Fri, 15 Mar 2019 04:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Aamir khan
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने बीते गुरुवार (14 मार्च) को अपना 54वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित किया जहां पत्रकारों ने उनसे कई सवाल किए। गौरतलब है कि पत्रकारों के सवालों के जवाब देने के साथ आमिर ने कई बड़े खुलासे भी किए। वहीं, उन्होंने सलमान और शाहरुख खान के एक बार बड़े परदे पर उतरने को लेकर भी बयान दिया। खबर है कि फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली ने सलमान-शाहरुख को लेकर एक फिल्म करने का मन बनाया है।
बता दें कि पत्रकारों से बात करते हुए आमिर ने अपने जन्मदिन का केक भी काटा। इसके बाद सवालों का सिलसिला शुरू हुआ। ऐसे में आमिर खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म के बारे में भी बताया। उन्होंने बताया कि वह फिल्म में एक सिख का किरदार करेंगे। बता दें कि यह फिल्म एक हॉलीवुड फिल्म 'टॉम हैंक्स' का ऑफिशियल रीमेक होगी।
टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जब आमिर खान से संजय लीला भंसाली के सलमान-शाहरुख को लेकर कर रहे फिल्म के बारे में सवाल किया तो उनका रिएक्शन चौंकाने वाला था। दरअसल, आमिर ने इस सवाल को नजरअंदाज नहीं किया और कहा कि यह तो बहुत ही अच्छी खबर है। उन्होंने कहा ' ये तो बहुत ही बढ़िया और अच्छी खबर है, सलमान-शाहरुख साथ में पहले भी कई फिल्में कर चुके हैं, जहां तक सलमान के साथ फिल्म करने का सवाल है, अगर अच्छी स्क्रिप्ट हुई तो उनके साथ जरूर काम करूंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
shahrukh salman
- फोटो : FIle
गौरतलब है कि कई हिट फिल्में देने वाले फिल्म मेकर संजय लीला भंसाली सलमान और शाहरुख को लेकर एक फिल्म बनाने की सोच रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, संजय की फिल्म साल 1950 के क्लासिक फिल्म 'बैजू बावरा' की रीमेक होगी। बता दें कि बीते वर्ष रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' में सलमान खान को एक गाने में देखा गया था। इससे पहले शाहरुख-सलमान की जोड़ी फिल्म 'करण-अर्जुन', 'कुछ-कुछ होता है', 'हम तुम्हारे हैं सनम' में देखी जा चुकी है।
विज्ञापन
5 of 5
Thugs Of Hindostan
- फोटो : twitter
वहीं, आमिर और सलमान खान 90 के दशक की सुपरहिट कॉमेडी फिल्म 'अंदाज अपना-अपना' में देखी जा चुकी है। बीते वर्ष आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तां रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी। फिल्म में वह पहली बार सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ नजर आए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।