{"_id":"5c4eb72cbdec22653c2d13a1","slug":"aamir-khan-reveals-that-busy-in-4-film-scripts-after-thugs-of-hindostan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आमिर खान ने 1000 करोड़ की 'महाभारत' पर लगाया ब्रेक, 4 नई स्क्रिप्ट पर कर रहे काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आमिर खान ने 1000 करोड़ की 'महाभारत' पर लगाया ब्रेक, 4 नई स्क्रिप्ट पर कर रहे काम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 28 Jan 2019 01:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
आमिर खान
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साल 2018 आमिर खान (Aamir Khan) के लिए अच्छा नहीं रहा। उनकी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' बुरी तरह फ्लॉप हुई। यह फिल्म बॉलीवुड की अबतक की सबसे महंगी है। इस फिल्म के जरिए पहली बार अमिताभ बच्चन और आमिर खान की जोड़ी बड़े पर्दे पर नजर आई। फिल्म में 2 सबसे बड़े सुपरस्टार होने के बावजूद भी दर्शकों ने इसे नकार दिया। आमिर खान अपनी इस फिल्म के फ्लॉप होने पर सफाई दे चुके हैं। इस बीच खबरें हैं कि एक बार फिर आमिर, अमिताभ के साथ महाभारत पर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं।
2 of 6
Aamir Khan
आमिर खान ने हाल में कई सवालों का जवाब दिया। उन्होंने बताया कि इन दिनों वह चार स्क्रिप्ट में व्यस्त हैं। आमिर ने कहा, 'चारों ही बहुत शानदार कहानियां हैं। इनमें से 2 कहानियों के लिए मुझे वजन कम करने की जरूरत है, इसलिए मैंने खास तरह की डाइट लेना शुरू कर दिया है। मेरे किरदार के हिसाब से फिट होना बहुत जरूरी है।
3 of 6
aamir khan
अपने अगले प्रोजेक्ट के सवाल पर आमिर ने कहा, 'इस महीने के अंत तक मैं यह घोषणा कर दूंगा कि मैंने क्या फाइनल किया है। मैं चारों स्क्रिप्ट पर ध्यान से काम कर रहा हूं। 1 फरवरी से मैं अपनी डाइट पर ध्यान दूंगा क्योंकि मेरे अगले प्रोजेक्ट के लिए मुझे फिट और स्लिम रहना है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
aamir khan
- फोटो : getty images
अमर उजाल से खास बातचीत में भी आमिर ने कहा था, 'दरअसल कई प्रोजेक्ट्स हैं जिन पर बातचीत चल रही है, लेकिन मैं अपनी आने वाली फिल्मों के बारे में बात नहीं करता, जब तक मैं खुद संतुष्ट न हो जाऊं कि मुझे करना क्या है। मैंने अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर अभी कुछ तय नहीं किया है, जैसे ही कोई फिल्म या प्रोजेक्ट फाइनल होगा, मैं खुद इसका ऐलान करूंगा।'
विज्ञापन
5 of 6
aamir khan
महाभारत प्रोजेक्ट के सवाल पर आमिर कहा कि ये अफवाह मुझे नहीं पता किसने उड़ाई। मैंने कभी ऑफिशियल इसकी घोषणा नहीं की। हांलाकि आमिर खान ने कहा कि जब कभी ऐसी फिल्म बनेगी तो वह इसकी घोषणा कर देंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।