{"_id":"5b76c13742c792466d281526","slug":"aamir-khan-wanted-to-role-langda-tyagi-of-film-omkara","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'ओमकारा' में 'लंगड़ा त्यागी' का किरदार करने को बेचैन थे आमिर खान, इस वजह से नहीं मिला मौका","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'ओमकारा' में 'लंगड़ा त्यागी' का किरदार करने को बेचैन थे आमिर खान, इस वजह से नहीं मिला मौका
Fri, 17 Aug 2018 06:21 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 17 Aug 2018 06:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
aamir khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साल 2006 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'ओमकारा' सैफ अली खान के करियर के लिए बड़ा टर्निंग प्वाइंट साबित हुई। इस फिल्म में सैफ ने लंगड़ा त्यागी का किरदार निभाया था। कहा जाता है कि लंगड़ा त्यागी के किरदार के लिए पहले आमिर मजबूत दावेदार माने जा रहे थे लेकिन सैफ के ऑडीशन देने के बाद सब कुछ बदल गया। सैफ ने इस रोल के लिए ऑडीशन दिया था जिसके बाद विशाल भारद्वाज ने सैफ को इस किरदार के लिए फाइनल कर दिया था।
2 of 5
saif ali khan
दरअसल, आमिर ने विशाल को शेक्सपियर के नाटक 'ओथेलो' को परदे पर उतारने के लिए सलाह दी थी। इस पर दोनों ने फिल्म की तैयारी भी शुरू कर दी और फिल्म में आमिर लगड़ा त्यागी का किरदार करने के लिए बहुत ही ज्यादा उत्साहित थे।
3 of 5
Vishal Bhardwaj
ऐसे में इधर फिल्म की स्क्रिप्ट भी पूरी तैयार हो गई। लेकिन इससे पहले दोनों के बीच भारी मतभेदों के चलते अलगाव पैदा हो गया और फिल्म बंद हो गई। लेकिन विशाल के मन में एक ही बात चलती रही कि आमिर क्यों इस रोल को करने के लिए इतने उत्साहित हो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
aamir khan
वहीं एक बार फिर स्क्रिप्ट तैयार होने के बाद विशाल ने आमिर के पास जाना मुनासिब नहीं समझा और उन्होंने सैफ को लगड़ा त्यागी के किरदार के लिए ऑफर दिया। जब सैफ को इस किरदार के बारे में बताया गया तो वह बहुत खुश हुए। क्योंकि वह भी अपनी लवर ब्वॉय वाली इमेज से बाहर आना चाहते थे।
विज्ञापन
5 of 5
omkara
बता दें कि फिल्म 'ओमकारा' बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी। सैफ को लगड़ा त्यागी के किरदार के लिए फिल्मफेयर अवार्ड से भी नवाजा गया था। सैफ के अलावा फिल्म में अजय देवगन, विवेक ओबरॉय मुख्य भूमिका में थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।