सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

जब अजय देवगन के साथ अभिषेक बच्चन ने पी थी पहली बार शराब, पापा अमिताभ के डर से रखी थी ये शर्त

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Fri, 02 Apr 2021 12:58 PM IST
विज्ञापन
Abhishek Bachchan drunk alcohol with Ajay Devgan for first time, condition kept Amitabh
अजय देवगन-अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अजय देवगन आज अपना जन्मदिन मना रहे है। अजय देवगन का नाम उन सितारों की लिस्ट में शुमार है जिन्होंने अपने दम पर अपने लिए एक बड़ा मुकाम हासिल किया। अजय देवगन ने कॉमेडी से लेकर एक्शन और रोमांस तक हर तरह के किरदार से दर्शकों का दिल जीता है। आज आपको ऐसे ही एक थ्रोबैक किस्से के बारे में बताएंगे जिसके बारे में खुद अजय देवगन, संजय दत्त और अभिषेक बच्चन ने टीवी शो में खुलासा किया था।




 
Trending Videos
Abhishek Bachchan drunk alcohol with Ajay Devgan for first time, condition kept Amitabh
अजय, अभिषेक और संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी पर 'यादों की बारात' नाम का एक शो आता था। इस शो में एक बार अजय देवगन,संजय दत्त और अभिषेक बच्चन पहुंचे थे। इस दौरान अभिषेक बच्चन ने अपने करियर की शुरुआती दिनों का एक किस्सा शेयर किया। अभिषेक ने बताया कि उन्होंने बतौर एक्टर एंट्री करने से पहले प्रोडक्शन ब्वॉय और अस्सिटेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया। उन्होंने बताया कि जब फिल्म 'मेजर साहब' की शूटिंग हो रही थी, तब वह उस फिल्म के प्रोडक्शन ब्वॉय थे।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Abhishek Bachchan drunk alcohol with Ajay Devgan for first time, condition kept Amitabh
अजय देवगन - फोटो : Social Media

इस फिल्म में उन्हें कई काम करने थे। इसमें एक काम यह भी था कि ऑस्ट्रेलिया में अजय देवगन को एयरपोर्ट से लेने से लेकर उनके ध्यान रखने का काम। अजय देवगन कहते हैं, 'अभिषेक जब मुझे होटल लेकर आया तो उस वक्त दोपहर था। कमरे में सामान रखने के बाद मैं ड्रिंक के लिए नीचे चला गया, जहां मेरे साथ अभिषेक भी था। मैंने उससे भी पूछा कि क्या वो ड्रिंक लेगा तो अभिषेक ने कहा- 'नो सर'। इसके बाद मैंने उससे नहीं पूछा और अपना ड्रिंक खत्म करके ऊपर होटल चला गया।



'
 
Abhishek Bachchan drunk alcohol with Ajay Devgan for first time, condition kept Amitabh
अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन, अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

अजय आगे बताते हैं, 'शाम को मैंने फिर अभिषेक से पूछा कि क्या वो ड्रिंक लेगा तो उसने फिर मना कर दिया। लेकिन जब अगले दिन शाम को मैंने अभिषेक से ड्रिंक के लिए पूछा तो अभिषेक कहते हैं, 'अगर आप पापा को नहीं बताएंगे तो मैं पी लूंगा।' इसके बाद अभिषके ने खुद के लिए वोडका ऑर्डर की थी।



'
 
विज्ञापन
Abhishek Bachchan drunk alcohol with Ajay Devgan for first time, condition kept Amitabh
अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अजय के इस किस्से के बाद अभिषेक ने बताया कि चूंकि वो पहली बार प्रोडक्शन का हिस्सा बने थे और अजय के लिए होटल में कमरा बुक करना भूल गए थे। जिसके बाद उन्होंने अजय को अपना कमरा किया था और खुद सड़क पर सोए थे। सड़क पर सोने से वो झुंझला गए थे जिसके बाद उन्होंने अजय के साथ शराब पी थी।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed