बॉलीवुड के ऐसे कई सितारें है जो बहुत बार अपने लुक और किसी काम की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाते हैं। हालांकि यह सितारें उन ट्रोलर्स को करारा जवाब भी देते रहते हैं। इन दिनों बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन सोशल मीडिया पर एक ट्रोलर के निशाने पर आ गए हैं हालांकि उन्होंने उस ट्रोलर को करारा जवाब दिया। अब अभिनेता के फैंस उसके खिलाफ मीम्स बना रहे हैं।
अभिषेक बच्चन को ट्रोल करने वालों की फैंस ने लगाई क्लास, मजेदार मीम्स बनाकर किया एक्टर का बचाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअलस हाल ही में एक सोशल मीडिया ने यूजर ने एक किसान की तस्वीर साझा की। उस किसान की शक्ल बहुत हद तक अभिषेक बच्चन से मिलती-जुलती दिखाई दी। इस तस्वीर को साझा करते हुए सोशल मीडिया यूजर्स ने अभिषेक बच्चन को ट्रोल करते हुए लिखा, 'अगर अभिषेक बच्चन न होते तो ऐसे दिखते'।

अभिषेक बच्चन ने ट्रोलर के इस कमेंट का करारा जवाब दिया है। अभिनेता ने उसके कमेंट के जवाब में लिखा, 'मजेदार लेकिन फिर भी आपसे बेहतर दिख रहे हैं।' सोशल मीडिया पर अभिषेक बच्चन का ट्रोलर को दिया जवाब तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेता के कई फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स उनके ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
— Haan mai galat (@srkaastic) November 9, 2020
इतना ही नहीं अभिषेक बच्चन के फैंस उन्हें ट्रोल करने वाले के खिलाफ मजेदार मीम्स भी बना रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने ट्रेलर को मीम्स के जरिए अपने-अपने अंदाज में जवाब दिया है। वहीं बीते दिनों अभिषेक बच्चन ने नेपोटिज्म पर अपना बयान देने की वजह से सुर्खियों में थे। उन्होंने कहा था कि अमिताभ बच्चन ने उनके लिए कभी सिफारिश नहीं की। बल्कि खुद उन्होंने अपने पिता की फिल्म 'पा' को प्रोड्यूस किया था।

गौरतलब है कि नेपोटिज्म को लेकर कई बार अभिषेक की तुलना अमिताभ बच्चन से की जा चुकी है। बता दें कि इन दिनों अभिषेक बच्चन का करियर काफी अच्छा चल रहा है। जल्द ही उनकी फिल्म लूडो रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वह दसवीं, बिग बुल और बॉब बिस्वास में भी नजर आने वाले हैं।
पढ़ें: नहीं रहे नवाजुद्दीन सिद्दीकी के एक्टिंग गुरु वैलेंटाइन टेप्युलोव, अभिनेता ने लिखा भावुक पोस्ट