सोशल मीडिया पर फिल्मी सितारों को ट्रोल करने का सिलसिला चलता ही रहता है। कई बार तो सेलेब्स इन ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दे देते हैं। तो वहीं कई बार सेलेब्स यूजर्स को मजाकिया अंदाज में जवाब देते हैं। ऐसा ही कुछ हाल ही में अभिनेता अभिषेक बच्चन के साथ भी हुआ है। हाल ही में एक यूजर ने अभिषेक को नेपोकिड का तंज करते हुए ट्रोल किया। इस पर अभिषेक ने कह दिया 'मुझे बख्श दो'।
सोशल मीडिया पर ट्रोलर ने कहा 'अमिताभ की वजह से काम कर रहे हो', अभिषेक ने दिया ये जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन के ऊपर कई बार सोशल मीडिया ट्रोलर्स द्वारा नेपोकिड होने का और नेपोकिड होने की वजह से काम मिलने का आरोप लगता रहा है। जिससे लगता है अब अभिषेक खुद भी परेशान हो गए हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर आए दिन अभिषेक पर तंज कसते रहते हैं। अभिषेक भी उन यूजर्स को हमेशा मुंहतोड़ जवाब देते हैं। ऐसा ही कुछ हाल ही में एक बार फिर से हुआ है।
ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा, 'आपको नहीं लगता कि आपको फिल्मों में काम सिर्फ अमिताभ बच्चन के बेटे होने की वजह से मिलता है।' यूजर के इस ट्वीट पर अभिषेक ने जवाब दिया, 'काश, जो आप कह रहे हैं सच होता। सोचिए कितना काम मिलता मुझे।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि अभिषेक पहली फिल्म 'रिफ्यूजी' सिर्फ इस वजह से मिली कि वह 'नेपोकिड' हैं। अभिषेक ने इसका भी शानदार जवाब दिया।

अभिषेक बच्चन ने इसका जवाब देते हुए लिखा, 'अरे यार, यह सारे दुनिया के अभिषेक मेरे पीछे क्यों पड़ गए हैं। बख्श दो महाराज, चुपचाप अपना कर रहा हूं।' दरअसल, अभिषेक ने ट्विटर पर सिनेमाघरों के दोबारा खुलने पर खुशी जताई थी। उनके इस ट्वीट पर ही कुछ सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन अभिषेक ने भी अपने जवाबों से बता दिया है कि वो इतनी आसानी से ट्रोलर्स का शिकार नहीं होने वाले।

बता दें कि हाल ही में एक यूजर ने अभिषेक को बॉलीवुड और ड्रग्स को लेकर ट्रोल करने की कोशिश की थी। लेकिन उन्होंने यहां भी सटीक जवाब देकर उस सोशल मीडिया यूजर की बेलती बंद कर दी।
पढ़ें: शाहरुख खान ने बेटी सुहाना खान को दी नसीहत, इस वजह से सयानी गुप्ता ने कसा तंज