पापा अमिताभ के साथ रहने पर ट्रोल हुए अभिषेक, एक्टर ने दो लाइन के जवाब से बोलती कर दी बंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा, 'जिंदगी के बारे में बुरा मत सोचो। बस याद रखो अभिषेक बच्चन इस उम्र में भी अपने पेरेंट्स के साथ रहते हैं।'
Don't feel bad about your life. Just remember @juniorbachchan still lives with his parents. Keep hustling everyone!
इसका जवाब देते हुए अभिषेक बच्चन ने लिखा, 'हां, और यह मेरे लिए गर्व वाली बात है कि मैं उनके लिए मौजूद हूं। कभी कोशिश करके देखिए, आपको अपने बारे में अच्छा लगेगा।'
Yes! And it’s the proudest moment for me to be able to be there for them, as they have for me. Try it sometime, you might feel better about yourself.
अभिषेक बच्चन के इस जवाब पर अन्य यूजर ने उन्हें सुझाव दिया कि उन्हें ऐसे ट्रोल्स का जवाब नहीं देना चाहिए। वे सिर्फ अटेंशन पाने के लिए ऐसा करते हैं। इस पर एक्टर ने कहा कि कभी कभी उन्हें औकात दिखानी पड़ती है।
Sometimes
they need to be put in place.
एक लंबे गैप के बाद फिल्मों में वापसी करने जा रहे अभिषेक बच्चन ने फिल्म 'मनमर्जियां' की शूटिंग पूरी कर ली है। खबर है कि वह प्रियंका चोपड़ा के साथ अपनी अगली फिल्म साइन करने जा रहे हैं। इसके अलावा वह फिल्म 'हाउसफुल-3' में भी नजर आएंगे। अभिषेक अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय, पिता अमिताभ बच्चन, मां जया बच्चन और बेटी आराध्या के साथ मुबई स्थित बंगला 'जलसा' में रहते हैं।