फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पत्नी ऐश्वर्या राय को अभिषेक बच्चन ने इस अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

Mon, 02 Nov 2020 03:43 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 02 Nov 2020 03:43 PM IST
विज्ञापन
Abhishek Bachchan special birthday wish to wife Aishwarya Rai Bachchan
ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन - फोटो : instagram: bachchan

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक नवंबर को अपना 47वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उनके फैंस और कई फिल्मी सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। वहीं इस बीच जिसकी बधाई की काफी चर्चा हो रही है, वह ऐश्वर्या राय बच्चन के पति अभिनेता अभिषेक बच्चन हैं। 

Abhishek Bachchan special birthday wish to wife Aishwarya Rai Bachchan
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन - फोटो : instagram

अभिषेक बच्चन ने पत्नी ऐश्वर्या राय को उनके जन्मदिन का पूरा दिन बीत जाने के बाद सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी। अभिषेक बच्चन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ अपनी एक तस्वीर साझा किया। इस तस्वीर में यह दोनों कलाकार ट्रेडिशनल कपड़ों में नजर आए। इस तस्वीर के साथ अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या के लिए खास पोस्ट भी लिखा।

Abhishek Bachchan special birthday wish to wife Aishwarya Rai Bachchan
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन - फोटो : file photo

अभिषेक बच्चन ने अपने पोस्ट में लिखा, 'जन्मदिन की बधाई पत्नी, हर उस चीज के लिए शुक्रिया जो आपने हमारे लिए की और जिसका हमारे लिए मतलब रहा। आपकी खुशियां और मुस्कुराहट ऐसी बनी रहे। हम आपसे सदा प्यार करते हैं'। ऐश्वर्या राय के लिए लिखा अभिषेक बच्चन का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Happy birthday Wifey. Thank you for everything! All that you do for us and mean to us. May you always smile and be happy. We love you eternally. I love you. ❤️

A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Abhishek Bachchan special birthday wish to wife Aishwarya Rai Bachchan
अभिषेक और ऐश्वर्या राय बच्चन

इन दोनों कलाकारों के फैंस इस पोस्ट को खूब पसंद कर रहे है। साथ ही कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। गौरतलब है कि ऐश्वर्या राय को सोनम कपूर, कटरीना कैफ, शिल्पा शेट्टी, अनुष्का शर्मा, आलिया भट्ट, ऋतिक रोशन और अनिल कपूर सहित बॉलीवुड के कई सितारों ने उन्हें अलग-अलग अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी थी। 

विज्ञापन
Abhishek Bachchan special birthday wish to wife Aishwarya Rai Bachchan
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : file photo

आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन की गिनती बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों के अलावा दिग्गज अभिनेत्रियों में भी होती है। उन्होंने बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में अभिनय किया और दर्शकों के दिलों को जीता। फिलहाल ऐश्वर्या राय बच्चन फिल्मों से दूर हैं। वह आखिरी बार फिल्म फन्ने खां में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता अनिल कपूर और राजकुमार राव मुख्य भूमिका में थे। 

पढ़ें: Bigg Boss 14: शो में आया नया ट्विस्ट, बिग बॉस के घर से बाहर हो सकते हैं ये दो कंटेस्टेंट्स

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed