{"_id":"5a2ce9b64f1c1bb6678c0ed8","slug":"actor-akshay-kumar-upcoming-movie-gold-shooting-wrap-up","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":" समंदर किनारे धोती-कुर्ता पहने दिखा ये बॉलीवुड एक्टर, पहचानना है मुश्किल, देखें वीडियो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
समंदर किनारे धोती-कुर्ता पहने दिखा ये बॉलीवुड एक्टर, पहचानना है मुश्किल, देखें वीडियो
Sun, 10 Dec 2017 02:16 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
Updated Sun, 10 Dec 2017 02:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
akshay kumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्टर अक्षय कुमार फिल्मों के ज्यादातर स्टंट खुद ही करना पसंद करते हैं। बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टर माने जाने वाले अक्षय के ऐसा करने की पीछे उनकी जबरदस्त फिटनेस भी है। आगे की स्लाइड्स में देखिए अक्षय कुमार ने फिर कहां दिखाया स्टंट।
2 of 4
Akshay Kumar
हम यहां बात करने वाले हैं अक्षय कुमार की फेवरेट तारीख 15 अगस्त को रिलीज होने वाली फिल्म 'गोल्ड' की। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है जिसका ऐलान अक्षय कुमार ने समंदर किनारे कुर्सी पर स्टंट करते हुए किया। इस दौरान उन्होंने धोती और कुर्ता पहन रखा है। अक्षय कुमार ने ट्वीट किया 'एक अच्छी शुरुआत से एक अच्छे अंत तक... 'गोल्ड' की शूटिंग खत्म हो चुकी है। यह एक शानदार सफर था। अब आगे फिल्म में मिलते हैं।'
A good beginning makes a good ending...true story 🙃 It's a wrap for #GOLD, an incredible journey with a great team. See you at the movies 😉 pic.twitter.com/zBMTw23VGW
यह फिल्म हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह पर आधारित है, जिनकी वजह से देश ने ओलंपिक में अपना पहला गोल्ड मेडल जीता था। फिल्म 1948 लंदन ओलंपिक की पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह फिल्म 15 अगस्त 2018 को रिलीज होगी। बड़े पर्दे पर इसका मुकाबला रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
फिल्म 'गोल्ड' को रीमा कागती डायरेक्ट कर रही हैं। वहीं रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म 'गोल्ड' से टीवी की मशहूर एक्ट्रेस 'नागिन' यानी मौनी रॉय बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। इसके अलावा फिल्म में रवीना टंडन, निकिता दत्ता और कुनाल कपूर भी नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।