{"_id":"5a2cf3b14f1c1b72548c25b6","slug":"1500-actors-has-been-gave-audition-for-students-in-hrithik-roshan-super-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऋतिक की इस फिल्म के लिए 1500 एक्टर्स ने दिया ऑडिशन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऋतिक की इस फिल्म के लिए 1500 एक्टर्स ने दिया ऑडिशन
Sun, 10 Dec 2017 02:13 PM IST
amarujala.com- Presented by: आनंद
amarujala.com- Presented by: आनंद
Updated Sun, 10 Dec 2017 02:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऋतिक रोशन बिहार में आईआईटी की प्रवेश परीक्षा के लिए गरीब मेधावी बच्चों को मुफ्त में पढ़ाने वाले आनंद कुमार की बॉयोपिक में मुख्य किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। विकास बहल द्वारा निर्देशित इस फिल्म का नाम 'सुपर-30' है। खास बात ये है कि फिल्म की तैयारी जोरों पर है। लगभग सभी किरदार भी सुनिश्चित कर दिए गए हैं। मगर फिल्म में ऋतिक को अपने स्टूटेंस अभी नहीं मिल पाये हैं। इसके लिए फिल्म के डायरेक्टर विकास बहल करीब 1500 बच्चों के ऑडिशन भी ले चुके हैं।
2 of 4
साथ ही बच्चों के टीचर यानी ऋतिक भी इसी काम में लगे हुए हैं। बताया जा रहा है कि विकास अपनी फिल्म के लिए ऐसे स्टूडेंट कलाकार को ढूंढ रहे हैं जो सच में मेधावी स्टूडेंट जैसे लगते हों। इसके लिए वो एनजीओ और बस्ती जैसे एरिया से अपने स्टूडेंट की तलाश कर रहे हैं। विकास ने बताया कि वो बिहार, वाराणसी, भोपाल और दिल्ली जैसी जगहों का रुख भी कर चुके हैं। विकास ने ऑडिशन देने आए 1500 बच्चों में से 78 को शॉर्टलिसट भी किया है।
3 of 4
गौरतबल है कि विकास बहल फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की 'मुन्नी' यानी हर्षाली मल्होत्रा, फातिमा सना शेख, जायरा वसिम को बॉलीवुड में लॉन्च कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि जब छात्रों की तलाश पूरी हो जाएगी, तब ऋतिक भी उनके साथ वर्कशॉप में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आपको बाते दें कि आनंद कुमार सुपर-30 नाम से एक प्रशिक्षण संस्थान चलाते हैं जिनमें गरीब और मेधावी छात्रों को इंजीनियरिंग कॉलेज की प्रवेश परीक्षा के लिए तैयार किया जाता है। ये फिल्म अगले साल 23 नवंबर को रिलीज होगी। ऋतिक और विकास बहल इससे पहले फिल्म 'काबिल' लेकर आए थे जिसे काफी पसंद किया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।