फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महेश मांजरेकर को मिली 'अंडरवर्ल्ड' की धमकी, 35 करोड़ न देने पर अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहने कहा

Thu, 27 Aug 2020 06:11 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 27 Aug 2020 06:11 PM IST
विज्ञापन
Actor Director Mahesh Manjrekar Gets Extortion Call From Abu Salem Gang
महेश मांजरेकर - फोटो : Instagram @maheshmanjrekar

फिल्म निर्माता, निर्देशक और अभिनेता महेश मांजरेकर को फोन पर डराने-धमकाने की कोशिश की गई है और उनसे 35 करोड़ रुपये मांगे गए हैं। महेश ने दादर पुलिस स्टेशन में इस बारे में शिकायत दर्ज कराई है। महेश  के मुताबिक फोन करने वाले ने खुद को अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम का आदमी बताया।

Actor Director Mahesh Manjrekar Gets Extortion Call From Abu Salem Gang
महेश मांजरेकर - फोटो : Instagram @maheshmanjrekar

गौरतलब है कि अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम वर्ष 1993 में हुए मुंबई बम धमाकों का एक अपराधी है जो इस समय जेल में सजा काट रहा है। महेश के मुताबिक उन्हें सबसे पहले एक मैसेज मिला जिसमें 35 करोड़ रुपये की मांग की गई थी। जैसे ही महेश को यह मैसेज प्राप्त हुआ वह तुरंत पुलिस की ओर लपके। उन्होंने इस मामले की पूरी जानकारी पुलिस को दी और लिखित में एक शिकायत दर्ज कराई।

Actor Director Mahesh Manjrekar Gets Extortion Call From Abu Salem Gang
महेश मांजरेकर - फोटो : Instagram @maheshmanjrekar

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने इस केस की पूरी जानकारी तुरंत मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच और एसटीएफ को दी। इसी का असर है कि पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी कर लिया है। महेश ने बताया कि वह इस समय सुरक्षित हैं और पुलिस भी उनके साथ है। महेश को फिरौती मांगने वाला संदेश साधारण एसएमएस के जरिए आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Director Mahesh Manjrekar Gets Extortion Call From Abu Salem Gang
फाइल फोटो

दादर पुलिस स्टेशन पर पहुंचने पर महेश मांजरेकर काफी घबराए दिखे और पुलिस से बातें करते हुए भी वह पसीने से लथपथ थे। हालांकि, इस मामले में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी के बाद महेश सामान्य दिखे और उन्होंने इस माहौल को सामान्य करने की कोशिश भी की।

विज्ञापन
Actor Director Mahesh Manjrekar Gets Extortion Call From Abu Salem Gang
Mahesh Manjrekar

अब महेश कर रहे हैं कि संभव है ये आदमी बेरोजगारी और गरीबी से गुजर रहा होगा। वह अपनी आर्थिक समस्या को सुलझाने के लिए इस काम को करने के लिए मजबूर हुआ होगा। मामले की छानबीन मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच कर रही है।

पढ़ें: रिया चक्रवर्ती ने डिलीट किया सिक्योरिटी गार्ड का वीडियो, राम ने कहा था- 'लोग तंग कर रहे'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed