फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आर्थिक तंगी की खबरों पर राजेश खट्टर ने जताई नाराजगी, कहा- इतनी भी हालत खस्ता नहीं है कि...

Sat, 12 Jun 2021 09:36 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sat, 12 Jun 2021 09:36 PM IST
विज्ञापन
Actor Rajesh khattar reacts on rumours of his bankruptcy
राजेश खट्टर - फोटो : instagram

ईशान खट्टर के पिता राजेश खट्टर इस समय एक मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। कुछ समय पहले वह कोरोना वायरस से संक्रमित थे, जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था। इसके कुछ समय बाद ही उनके पिता का निधन हो गया। इसी बीच कई बार खबरें आई कि राजेश खट्टर अपनी जिंदगी में एक  बुरे दौर से गुजर रहें हैं और काम बंद होने के बाद उनकी सारी सेविंग्स खत्म हो चुकी हैं।इसके बीच उनके बेटों ईशान खट्टर और शाहिद कपूर पर  भी निशाना साधा गया । इन सभी खबरों से परेशान होकर अब राजेश खट्टर ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।



बहुत बुरी स्तिथि में नहीं हूं

राजेश खट्टर ने इन खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुआ कहा है, 'ऐसा नहीं है कि मैं बहुत ही ज्यादा बुरी स्तिथि में हूं, लेकिन ये तो सभी की जिंदगी में हुआ है। कोरोनावायरस की वजह से लॉकडाउन हुआ और इस दौरान किसी को काम नहीं मिला है। वंदना जब गर्भवती हुई थी तबसे अब तक हम अस्पताल के चक्कर काट रहें हैं। पिछले साल जब सब बंद था उस दौरान वंदना भी अस्पताल में थी। दरअसल एक बातचीत में राजेश खट्टर की पत्नी वंदना ने ये बात कही थी कि पिछले 2 सालों में परिवार के इलाज में उनकी पूरी जमा पूंजी खत्म हो गई, जिसके बाद इन खबरों ने जोर पकड़ा।

Actor Rajesh khattar reacts on rumours of his bankruptcy
राजेश खट्टर - फोटो : instagram

वंदना के बयान को गलत तरह से पेश किया
 

राजेश खट्टर ने आगे कहा, 'वंदना के बयान को बिलकुल ही अलग तरह से पेश किया गया। वंदना ने ये कहा था कि हमने पिछले 2 सालों में दवाईयों और अस्पताल के बिल भरने में बहुत पैसे खर्च किए हैं। कुछ ही घंटो में उनका ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया लेकिन कुछ अलग तरह से। लोग ये कहने लगे मेरे पास पैसे नहीं हैं और मैं कंगाल हो चुका हूं। यहां तक कि ये कहा गया कि मेरे पास खाने के पैसे भी नहीं है, जिसके बाद मुझे कुछ रिश्तेदारों और दोस्तों के मदद के लिए मैसेज आने लगे।

Actor Rajesh khattar reacts on rumours of his bankruptcy
राजेश खट्टर - फोटो : instagram

शाहिद-ईशान को बीच में लाना है गलत 

ईशान खट्टर और शाहिद को इस चीज के बीच में लाने से राजेश खट्टर काफी खफा है। उन्होंने कहा, 'ये बहुत गलत बात है कि उन दोनों को भी इसमें घसीट लिया गया। हम कलाकारों को इन बेवजह खबरों की आदत हो चुकी है, लेकिन इस तरह से किसी को बीच में लाना गलत है। भगवान न करें कभी मैं उस स्तिथि में पहुंचूं भी। मेरी मदद के लिए हमेशा मेरा परिवार साथ है। हर किसी का बुरा दौर आता है, लेकिन लोगों को थोड़ा सा संवेदनशील होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Rajesh khattar reacts on rumours of his bankruptcy
राजेश खट्टर - फोटो : instagram

ईशान खट्टर के पिता हैं राजेश खट्टर

राजेश खट्टर अभिनेता ईशान खट्टर के पिता हैं। वह नीलिमा अजीम के दूसरे पति हैं। पंकज कपूर से तलाक के बाद नीलिमा अजीम ने 1990 में राजेश खट्टर से दूसरी शादी की। लेकिन उनकी ये शादी भी ज्यादा समय तक नहीं चली और साल 2001 में इन दोनों का तलाक हो गया। उस समय ईशान की उम्र सिर्फ 6 साल की थी।

विज्ञापन
Actor Rajesh khattar reacts on rumours of his bankruptcy
राजेश खट्टर - फोटो : instagram

कई टेलीविजन शोज में किया काम

राजेश खट्टर अपने करियर में अब तक कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा रह चुकें हैं। इसी के साथ वह डबिंग आर्टिस्ट भी हैं और उन्होंने कई अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों में काम किया है। इसी के साथ वह टेलीविजन में भी सक्रिय रहें हैं। उन्हें जेनिफर विंगेट के साथ 'बेहद' में देखा गया था, जहां उन्होंने माया के पिता की भूमिका निभाई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed