{"_id":"5be8436dbdec226947535b45","slug":"actor-sunil-shetty-praises-to-srk-film-trailer-of-zero","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब बॉलीवुड के 'अन्ना' सुनील शेट्टी ने देखा 'जीरो' का ट्रेलर, बोले- ये तो रिलीज होते ही हो जाएगी....","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब बॉलीवुड के 'अन्ना' सुनील शेट्टी ने देखा 'जीरो' का ट्रेलर, बोले- ये तो रिलीज होते ही हो जाएगी....
Sun, 11 Nov 2018 08:32 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 11 Nov 2018 08:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
shahrukh khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म जीरो का ट्रेलर रिलीज होते ही हिट हो गया। चारों ओर से ट्रेलर को लेकर तारीफ ही सुनने को मिल रही है। शाहरुख के फैन्स भी फिल्म जीरो का ट्रेलर देख लोट-पोट हो रहे हैं। वहीं, बॉलीवुड के अन्ना यानी सुनील शेट्टी ने जब जीरो का ट्रेलर देखा तो वह भी तारीफ करने से अपने आपको रोक ना सके....
2 of 5
zero
फिल्म 'मैं हूं ना' और 'पहेली' में शाहरुख खान के साथ काम कर चुके सुनील शेट्टी ने जीरो के ट्रेलर की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि शाहरुख की यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित होगी। हाल ही में एक इवेंट में सुनील शेट्टी ने ये बातें कही हैं। सुनील ने कहा 'मुझे फिल्म जीरो का ट्रेलर बहुत मजेदार लगा, जहां तक मैं समझता हूं शाहरुख के लिए यह फिल्म उनके गिरते करियर में मील का पत्थर साबित हो सकती है, क्योंकि ट्रेलर में शाहरुख का काम बहुत ही जबरदस्त है इसलिए यह फिल्म रिलीज होते ही धमाका मचा देगी।'
3 of 5
zero
- फोटो : Screengrab
फिल्म को डायरेक्टर आनन्द एल राय ने डायरेक्ट किया है और सभी मान रहे हैं कि ‘जीरो’ किंग खान की बॉक्स ऑफिस पर सफल वापसी कराने में कामयाब हो सकती है। फिल्म 'जीरो' में शाहरुख खान पहली बार एक बौने व्यक्ति के किरदार में दिखाई देंगे। शाहरुख खान के अलावा इसमें कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा जैसी एक्ट्रेस भी हैं, जिनके किरदार भी काफी अहम बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शाहरुख खान की जीरो पर सिख समुदाय ने विरोध जताया
विज्ञापन
5 of 5
zero
शाहरुख की फिल्म 'जीरो' 21 दिसंबर को रिलीज होगी। जीरो का बजट 200 करोड़ रुपए से ज्यादा बताया जा रहा है। अब देखना ये है कि पिछले कुछ समय से लगातार फ्लॉप फिल्में दे रहे शाहरुख की ये फिल्म दर्शकों को कितनी पसंद आती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।