{"_id":"5c387e18bdec2273230f011e","slug":"actor-vishal-thakkar-missing-from-3-years","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"3 साल पहले मां से पैसे लेकर फिल्म देखने निकला था ये बॉलीवुड एक्टर, आज तक घर नहीं लौटा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
3 साल पहले मां से पैसे लेकर फिल्म देखने निकला था ये बॉलीवुड एक्टर, आज तक घर नहीं लौटा
Fri, 11 Jan 2019 05:21 PM IST
साइस्ता सैफी
एंटरटेनमेंट डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम
एंटरटेनमेंट डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम
Published by: साइस्ता सैफी
Updated Fri, 11 Jan 2019 05:21 PM IST
विज्ञापन
vishal thakkar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई की लाइफ और बॉलीवुड की दुनिया में सब एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में लगे हैं, ऐसे में कोई सितारा पीछे छूट जाए या फिर खो जाए ... तो बॉलीवुड की दुनिया कभी किसी को याद नहीं रखती ...कहते हैं जो बॉलीवुड से बाहर निकला वह बीता दिन हो गया।...आपको जानकर हैरानी होगी कि बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम करने वाला सितारा अचानक लापता हो जाता है ...और किसी को उसकी कोई खबर नहीं...बता दें कई बॉलीवुड फिल्मों और सीरियल्स में काम कर चुके एक्टर विशाल ठक्कर बीते 3 साल से लापता हैं...लेकिन आज तक उनका किसी को कोई सुराग नहीं मिला।
bollywood
- फोटो : self
मां कहती है कि काश में अपने बेटे के साथ जाती तो ऐसा न होता ...वह उस रात को तीन साल से कोस रही हैं। विशाल की मां जब भी उस काली रात के बारे में सोचती है...तो उनकी आखों से सिर्फ ...दर्द का सैलाब उमड़ता है ....और दिल से बेटे के बिछड़ जाने का दर्द ...दरअसल 31 दिसंबर 2015 की रात विशाल ठक्कर के गुमनामी की रात बन गई। विशाल ने रात 10.30 बजे अपनी मां दुर्गा से थिएटर में फिल्म देखने के लिए 500 रुपये मांगे थे ...साथ में उन्होने मां से कहा कि आप भी मेरे साथ चलें ...विशाल की मां ने उनके साथ जाने से मना कर दिया था। इसका पछतावा वह आज भी कर रही हैं।
bollywood
- फोटो : self
उस काली रात ही विशाल के फोन से उनके पिता को एक मैसेज आया ...विशाल ने रात 1 बजे अपने पिता को मेसेज किया ..कि मैं एक पार्टी में जा रहा हूं। कल मिलते हैं। विशाल के गायब होने से पहले उन्होंने लोगों को फेसबुक पर पोस्ट कर नए साल की शुभकानाएं भी दी थीं। जिसके बाद अगली सुबह विशाल का फोन भी बंद हो गया। तीन साल से अब तक विशाल के परिवार वाले उनके एक आहट का इंतजार कर रहे हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood
- फोटो : self
पुलिस की मानें तो विशाल को आखिरी बार 1 जनवरी सुबह 11.45 बजे घोड़बंदर रोड़ पर उनकी प्रेमिका ने देखा था। विशाल की प्रेमिका का कहना है कि वह उनसे मिलने के बाद ऑटोरिक्शा लेकर शूट के लिए चले गए थे। आपको बता दें गायब होने से पहले विशाल की जिंदगी कई बुरे पड़ावों से गुजरी थी...विशाल के गायब होने से तीन महीने पहले उनकी प्रेमिका ने उनके उपर बलात्कार का आरोप भी लगाया था। बलात्कार का मामला चारकोप थाने में दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
bollywood
- फोटो : self
बता दें बता दें विशाल 2003 में मुन्नाभाई एमबीबीएम में अपनी सात मिनट की एक्टिंग के बाद फेमस हो गए थे। इसके बाद वह साल 2005 के दौरान टैंगों चार्ली और लोकप्रिय टीवी कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नजर आए।...तीन साल बाद पुलिस भी विशाल का कोई सुराग नहीं ढूंढ पाई है। विशाल की मां कहती हैं कि आज मेरा बेटा ...कहां और किस हालत में है यह कोई नहीं जानता ...विशाल आज महज एक पहेली बनकर रह गया है।