{"_id":"5f4b0ad68ebc3e61e46e5b2f","slug":"actress-chitrangada-singh-birthday-special-and-her-bollywood-career-personal-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्मों में आने से पहले चित्रांगदा सिंह ने रचाई थी शादी, गोल्फर पति से 14 साल बाद लिया था तलाक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्मों में आने से पहले चित्रांगदा सिंह ने रचाई थी शादी, गोल्फर पति से 14 साल बाद लिया था तलाक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sun, 30 Aug 2020 07:41 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
चित्रांगदा सिंह
- फोटो : instagram/chitrangda
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'हजारों ख्वाहिशें ऐसी', 'देसी ब्वॉयज', 'इनकार' और 'ये साली जिंदगी' जैसी फिल्मों की अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह आज अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 30 अगस्त 1976 को राजस्थान के जोधपुर में हुआ था। लंबे फिल्मी करियर के बावजूद चित्रांगदा अभिनय में वो शोहरत हासिल नहीं कर पाईं जिसकी वो हकदार हैं। इसके बाद उन्होंने फिल्म निर्माण में हाथ आजमाया। आज चित्रांगदा के जन्मदिन पर आपको बताते हैं उनकी कुछ खास बातें।
2 of 5
चित्रांगदा सिंह
- फोटो : instagram/chitrangda
चित्रांगदा सिंह आर्मी ऑफिसर की बेटी हैं। उनके भाई दिग्विजय सिंह गोल्फर हैं। अभिनेत्री ने दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से गृह विज्ञान में ग्रेजुएशन किया है। कॉलेज के दिनों से ही चित्रांगदा मॉडलिंग करने लगी थीं। इस दौरान उन्हें कई बड़े विज्ञापन मिले। अल्ताफ राजा की एल्बम तुम तो ठहरे परदेसी से चित्रांगदा पहली बार लोगों की नजरों में आईं। बॉलीवुड में उन्होंने फिल्म सॉरी भाई से कदम रखा।
3 of 5
ज्योति रंधावा और चित्रांगदा
- फोटो : फाइल
चित्रांगदा ने साल 2001 में भारतीय गोल्फर ज्योति रंधावा से शादी रचा ली। दोनों का एक बेटा जोरावर भी है। लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा साल नहीं चला और साल 2014 में उनका तलाक हो गया। दोनों के अलग होने के बाद कई तरह की अफवाहें भी उड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ज्योति रंधावा
- फोटो : ANI
कुछ साल पहले ज्योति रंधावा को बहराइच में अवैध शिकार करते हुए वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार कर लिया था। उनके पास से एक राइफल व जंगल में कैंप करने का अन्य सामान बरामद किया गया था। रंधावा ने कई एमेच्योर और पेशेवर दौरों पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने करीब 16 पेशेवर टूर में जीत दर्ज की। ज्योति के करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2004 का माना जाता है जब जॉनी वॉकर क्लासिक में उन्होंने टाई खेला था।
विज्ञापन
5 of 5
चित्रांगदा सिंह
- फोटो : instagram/chitrangda
बुरे बर्ताव के बाद छोड़ दी थी फिल्म
चित्रांगदा ने फिल्म 'बाबूमोशाय बंदूकबाज' के निर्देशक पर आरोप लगाया था कि उन्होंने सेट पर बुरा बर्ताव किया। इस बात से अभिनेत्री आहत हो गईं और उन्होंने फिल्म छोड़ दी। चित्रांगदा ने कहा था कि उनसे निर्देशक ने अश्लील सीन करने को कहा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।