फिल्मी सितारों के अक्सर सोशल मीडिया अकाउंट हैक होने की खबरें आती रहती हैं। इस बार अभिनेत्री ईशा गुप्ता का अकाउंट हैक हो गया है। ईशा गुप्ता जन्नत 2, रुस्तम और वन डे जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने खुलासा किया है कि बीते तीन दिन के अंदर उनका सोशल मीडिया अकाउंट कई बार हैक हुआ है। साथ ही उन्होंने अपने फैंस को परेशान न होने की लिए भी बोला है।
ईशा गुप्ता का तीन दिन में कई बार हैक हुआ सोशल मीडिया अकाउंट, अभिनेत्री ने लगाई प्राइवेसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईशा गुप्ता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट लिखा है। इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि है कि बीते तीन दिन में उनका कई बार इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हुआ है। ईशा गुप्ता ने खुलासा किया है कि हैकर तीन दिनों से उनका अकाउंट हैक करने की कोशिश कर रहा है। जिसके बाद से ईशा गु्प्ता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में प्राइवेसी लगा ली है।

गौरतलब है कि ईशा गुप्ता को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने के बारे में तब पता चला जब फैंस को उनकी तस्वीरें और वीडियो उनके आधिकारिक अकाउंट पर नजर नहीं आ रहे थे। अभिनेत्री ने अब अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा है, 'दोस्तों घबराने की जरूरत नहीं है मैं बिल्कुल ठीक हूं। बीते तीन दिन से मेरा अकाउंट हैक हो रहा है। अपनी पोस्ट वापसी लाने की कोशिश कर रही हूं जोकि जल्द ही आ जाएगी। मेरी चिंता करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद। #stayhomestaysafe

आपको बता दें कि ईशा गुप्ता सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय रहती हैं। वह अपने फैंस के लिए तस्वीरें-वीडियो साझा करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते का खुलासा किया था। ईशा गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर अपने स्पैनिश बिजनेसमैन ब्वॉयफ्रेंड की तस्वीर को साझा कर अपने रिश्ते का बड़े की खास अंदाज में खुलासा किया था।
ईशा गुप्ता ने ब्वॉयफ्रेंड के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए स्पैनिश में लिखा, te amo mucho mi amor। इसका हिंदी अनुवाद मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं, तुम ही मेरा प्यार हो। तस्वीर में दोनों ब्लैक आउटफिट में दिखाई दे रहे थे। सोशल मीडिया पर ब्वॉयफ्रेंड के साथ ईशा गुप्ता की तस्वीर तेजी से वायरल हुई थी। उनके फैंस ने उन्हें बधाई भी दी थी।
पढ़ें: 25 साल पहले ऐसे दिखते थे अर्जुन रामपाल, सोशल मीडिया पर वायरल हुई थ्रोबैक तस्वीर