फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पांच खबरें: पुलिस कस्टडी में भेजी गई हिना पांचाल और पर्ल वी पुरी ने रेप के आरोप पर तोड़ी चुप्पी

Tue, 29 Jun 2021 12:35 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Tue, 29 Jun 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Actress Heena Panchal Sent To Police Custody In Drugs Syndicate And Pearl V Puri Breaks Silence On Accusations Of Minor Rape Case
हिना पांचाल, पर्ल वी पुरी - फोटो : सोशल मीडिया

इगतपुरी रेव पार्टी में ड्रग्स लेने के मामले में एक्ट्रेस हिना पांचाल को कोर्ट ने एक दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। नासिक एसपी सचिन पाटिल ने इसकी पुष्टि की है। सचिन पाटिल ने बताया कि चार लोग नौ दिन की पुलिस कस्टडी में हैं। वह चारों ड्रग्स सप्लायर रहे हैं। हिना और बाकी लोगों की मेडिकल रिपोर्ट मंगलवार तक आएगी। तब उन्हें फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस मामले में बात करते हुए पुलिस ने बताया कि, मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर तय किया जाएगा कि उन पर एनडीपीएस एक्ट की कौन सी धारा लगेगी। जितने भी लोग पकड़े गए हैं उनके बारे में जांच इस एंगल से भी की जाएगी कि वे कहीं ड्रग्स के सप्लायर तो नहीं रहे हैं। जाहिर तौर पर हिना पांचाल के बारे में भी जांच की जाएगी कि कहीं वे ड्रग्स सिंडिकेट का हिस्सा तो नहीं।


 

महाराष्ट्र रेव पार्टी: 'बिग बॉस' के घर में रहने वाली हिना पहुंचीं जेल, मेडिकल रिपोर्ट से तय होगी 'सजा'
Actress Heena Panchal Sent To Police Custody In Drugs Syndicate And Pearl V Puri Breaks Silence On Accusations Of Minor Rape Case
पर्ल वी पुरी - फोटो : Instagram

नागिन फेम अभिनेता पर्ल वी पुरी इन दिनों एक बहुत मुश्किल वक्त से गुजर रहे हैं। नागिन अभिनेता पर्ल वी पुरी को नाबालिग से रेप मामले के आरोप में चार जून को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पर्ल  को 4 जून को पुलिस ने पोस्को एक्ट के तहत अरेस्ट किया था। हालांकि 14 दिन की अवधि पूरी होने से पहले ही अभिनेता को 15 जून को जमानत मिल गई थी। जमानत पर बाहर आने के बाद एक्टर पर्ल ने पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। जमानत पर बाहर आने के बाद एक्टर पर्ल ने पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर अपना दर्द बयां किया है। अभिनेता ने बताया है कि पिछले कुछ दिन उनके लिए कितने मुश्किल भरे रहे। इसी के साथ एक्टर ने उन लोगों को धन्यवाद भी कहा है जिन्होंने इस दौरान लगातार उनका सपोर्ट किया।

पर्ल वी पुरी: 'मुझे रातों रात क्रिमिनल बना दिया गया', रेप के आरोप पर अभिनेता का छलका दर्द

Actress Heena Panchal Sent To Police Custody In Drugs Syndicate And Pearl V Puri Breaks Silence On Accusations Of Minor Rape Case
रिया चक्रवर्ती, गुप्तेश्वर पांडे - फोटो : ट्विटर

सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच के दौरान भी वे काफी चर्चित हुए थे। मामले की जांच के लिए बिहार और महाराष्ट्र सरकार के बीच तनातनी के दौरान वे सुर्खियों में रहे। तब उन्होंने सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को लेकर अनुचित बयान दिया था। अब अपने बयान को लेकर माफी मांगी है। हाल ही में जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें रिया चक्रवर्ती पर अपने उस कमेंट पर पछतावा है। उन्होंने कहा कि उनके लिए औकात का अंग्रेजी में मतलब कद होता है। उनका मानना है कि इसे अपमानजनक माना गया, इसलिए उन्होंने माफी मांगकर अपने शब्दों को वापस ले लिया था। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने बयान पर खेद है।

माफीनामा: रिया चक्रवर्ती को पूर्व डीजीपी ने बताई थी 'औकात', अब बोले- अपने कहे पर खेद

विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Heena Panchal Sent To Police Custody In Drugs Syndicate And Pearl V Puri Breaks Silence On Accusations Of Minor Rape Case
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut

बॉलीवुड में नेपोटिज्म और मूवी माफियाओं के खिलाफ कंगना रणौत हमेशा से खुलकर बोलती रही हैं। अब एक बार फिर से अभिनेत्री ने बॉलीवुड माफियाओं पर गुस्सा निकाला है और उन्होंने सोशल मीडिया पर लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है। सिर्फ यही नहीं इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने 100 एफआईआर दर्ज करने की बात तक कह दी है। कंगना ने इसमें किसी का भी नाम नहीं लिया है। कंगना रणौत ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'जब भी मैं अपने नए प्रोजेक्ट की घोषणा करती हूं, मूवी माफिया के पप्पुओं की नींद उड़ जाती है। एक मूर्ख को मैं जानती हूं जिसका पसंदीदा काम फर्जी अफवाहें फैलाना है।'


गुस्सा: मूवी माफियाओं पर भड़कीं कंगना रणौत, बोलीं- कहा जा रहा है मैं जॉबलेस हूं जबकि खुद...
विज्ञापन
Actress Heena Panchal Sent To Police Custody In Drugs Syndicate And Pearl V Puri Breaks Silence On Accusations Of Minor Rape Case
सृष्टि रोड़े - फोटो : सोशल मीडिया

सृष्टि रोड़े आज टेलीविजन का जाना-माना नाम हैं। हालांकि उन्हें ये पहचान बिग बॉस 12 से मिली। बिग बॉस 12 में सृष्टि को उनके क्यूट अंदाज और उनके फैशन के लिए बहुत पसंद किया। उस सीजन में वो प्रसिद्ध प्रतिभागियों में से एक थी। बिग बॉस के बाद सृष्टि की सोशल मीडिया पर भी एक अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट है। वो अपने फैंस से अकसर जुड़ी रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया जहां उन्होंने बताया कि वो अस्पताल में भर्ती हैं।

अस्पताल में भर्ती हैं बिग बॉस फेम सृष्टि रोड़े, सोशल मीडिया पर प्रशंसकों को बताया हालचाल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed