सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

हेमा मालिनी से तुलना पर कियारा का जवाब: बोलीं- 'मैं खुद की तरह दिखना चाहती हूं', अपनी हमशक्ल ऐश्वर्या सिंह को लेकर भी कही ये बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 11 Oct 2021 03:11 PM IST
विज्ञापन
actress Kiara reacts to Hema Malini comparisons says I want to look like myself
कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री कियारा आडवाणी का कहना है कि वह खुद की तरह दिखना चाहती हैं। उन्होंने यह बात दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी से अपनी तुलना पर कही। अपने एक इंटरव्यू में कियारा ने हेमा मालिनी से तुलना पर कहा कि वह किसी और की तरह नहीं बल्कि खुद की तरह दिखना चाहती हैं। दरअसल, कियारा आडवाणी के प्रशंसकों को लगता है कि उनका लुक काफी हद तक हेमा मालिनी से मेल खाता है। कियारा मानती है कि हेमा मालिनी की तरह दिखना सम्मान की बात है, लेकिन वह खुद की ही तरह दिखना चाहती हैं; क्योंकि किसी और की तरह दिखना उनको अजीब लगता है।



कियारा ने अपनी हमशक्ल और डेंटिस्ट ऐश्वर्या सिंह के बारे में भी बात की। ऐश्वर्या सिंह एकदम कियारा की तरह दिखती हैं और उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं हैं। दोनों के लुक में समानता देख यूजर्स हैरान हैं। कियारा खुद भी ऐश्वर्या की तस्वीरें देखकर हैरान रह गईं थीं। दरअसल, एक तरफ ऐश्वर्या सिंह अभिनेत्री कियारा की तरह लगती हैं और फैंस उनको उनका हमशक्ल बताते हैं। वहीं, दूसरी तरफ खुद कियारा के लुक की तुलना हेमा मालिनी से करते हैं।
 

Trending Videos
actress Kiara reacts to Hema Malini comparisons says I want to look like myself
कियारा आडवाणी, डॉक्टर ऐश्वर्या - फोटो : सोशल मीडिया

कियारा ने अपने साक्षात्कार में कहा है कि ऐश्वर्या के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले 'डोपेलगैंगर' शब्द को वह पसंद नहीं करती हैं। कियारा का कहना है कि जब उन्होंने ऐश्वर्या सिंह का वीडियो देखा तो उस पर टिप्पणी की। ऐश्वर्या सिंह ने डिंपल वाला लुक रखा था, जिसे इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया था। कियारा का कहना है कि यह पोस्ट उन्हें टैग की गई थी, तभी उन्होंने इस पर टिप्पणी की। अभिनेत्री ने कहा, जिस तरह से उन्होंने इस लुक को रिक्रियेट किया था, वह बहुत अच्छा है। लेकिन मुझे सच में डोपेलगैंगर शब्द पसंद नहीं है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
actress Kiara reacts to Hema Malini comparisons says I want to look like myself
कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

कियारा ने ऐश्वर्या सिंह को लेकर कहा, मुझे पता है कि वह चापलूसी कर रही हैं। पर मेरे लिए दिलचस्प है कि वह रीयल लाईफ में एक डॉक्टर हैं। जो कि उनकी अपनी पर्सनैलिटी है। यह प्यारा है कि वह मेरे लुक को रखना पसंद करती हैं। मुझे पहले कहा गया था कि मैं किसी की तरह दिखती हूं और यह बहुत अच्छा है, लेकिन आखिर में, आपको वह व्यक्ति बनना होगा जो आप वास्तव में हैं। 

 

actress Kiara reacts to Hema Malini comparisons says I want to look like myself
कियारा आडवाणी - फोटो : Amar ujala Bureau

वहीं, ऐश्वर्या सिंह खुद को कियारा की हमशक्ल कहे जाने से खुश हैं। उनका कहना है कि कई लोगों ने मुझे कियारा समझ लिया और मुझे उनका डोपेलगैंगर और डिट्टो कहा गया। यूजर्स ने मुझसे उनका लुक फिर से दोहराने के लिए कहा। लेकिन जब खुद कियारा ने मेरे वीडियो पर कमेंट किया तो मेरी खुशी का ठिकाना नहीं है। 

 

विज्ञापन
actress Kiara reacts to Hema Malini comparisons says I want to look like myself
कियारा आडवाणी, शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि फिल्म शेरशाह में कियारा आडवाणी के अभिनय को दर्शकों ने काफी सराहा था।  सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। उन्होंने इस फिल्म में डिंपल सिंह चीमा का किरदार निभाया था। यह फिल्म कारगिल शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा के ऊपर बनी थी। कियारा की आने वाली फिल्म 'जुग जुग जीयो' है। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed