फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्मों की 'चाइनीज गुड़िया' थी ये हीरोइन, 20 साल बड़े किशोर कुमार से शादी कर बनी थीं चौथी बीवी

Tue, 01 Aug 2017 11:40 PM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा Updated Tue, 01 Aug 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
actress leena chandavarkar and kishore kumar wife life struggle
लीना चंदावरकर

70 के दशक की पॉपुलर हीरोइन रहीं लीना चंदवरकर तो आपको याद ही होंगी। फिल्म 'महबूब की मेंहदी' में राजेश खन्ना के साथ रोमांस करने वाली लीना कई अर्से से लाइम लाइट से दूर हैं। लीना की बॉलीवुड में एंट्री एक फ्रेश फेश कॉम्पटीशन के जरिए हुई थी। लीना इस कॉम्पटीशन की विनर नहीं बल्कि रनर अप थीं।

actress leena chandavarkar and kishore kumar wife life struggle
लीना चंदावरकर
लीना की खूबसूरती और उनका चांद सा चेहरा देख हर कोई सम्मोहित हो जाता था। अपनी शुरुआती फिल्मों में लीना एक चाइनीज गुड़िया की तरह लगती थीं। दर्शक भी इस चाइनीज खूबसूरती को पसंद करते थे। लीना जब 15 साल की थीं तब उन्होंने हीरोइन बनने का सपना देखा था। लीना ने चोरी-छिपे टैलेंट हंट के लिए अप्लाई कर दिया था।
actress leena chandavarkar and kishore kumar wife life struggle
लीना चंदावरकर

लीना के पैरेंट्स उनके इस सपने के खिलाफ थे लेकिन दादा ने उनका साथ दिया था। लीना हीरोइन के रोल के लिए काफी छोटी थीं इसलिए उन्हें छोटी बहन के रोल मिलते थे। फिल्मों के साथ लीना कुछ ऐड्स में भी काम करती थीं। तभी एक्टर और फिल्म मेकर सुनील दत्त की उनकी नजर उन पर पड़ी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
actress leena chandavarkar and kishore kumar wife life struggle
लीना चंदावरकर

सुनील अपने भाई सोम दत्त को लेकर फिल्म बना रहे थे। 1969 में आई फिल्म 'मन का मीत' में लीना को लीडिंग हीरोइन का रोल मिला। इसी फिल्म से विनोद खन्ना ने भी डेब्यू किया था। सुनील दत्त की पत्नी नरगिस ने लीना की ग्रूमिंग की थी। एक फोटोशूट के दौरान लीना को स्विम सूट पहनने के लिए बोला गया तो वो काफी डर गई थीं।

विज्ञापन
actress leena chandavarkar and kishore kumar wife life struggle
लीना चंदावरकर

उन्होंने स्विम सूट तो पहन लिया लेकिन चेंजिंग रूम से बाहर आने से मना कर दिया था। क्योंकि लीना ने पैरों का वैक्स नहीं करवाया था। फिल्म 'मन का मीत' में लीना को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। इसके बाद लीना को एक के बाद एक कई फिल्में ऑफर हुईं। लीना ने जीतेंद्र के साथ एक रोमांटिक फिल्म 'हमजोली' भी की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed