फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोविंदा की इस हीरोइन ने अब बदल लिया अपना रूप, बोल्ड लुक को देख नहीं कर पाएंगे यकीन

Fri, 02 Mar 2018 12:21 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 02 Mar 2018 12:21 PM IST
विज्ञापन
actress Ritu Shivpuri is looked even more beautiful earlier
साल 1993 में आई सुपरस्टार गोविंदा की फिल्म 'आंखें' का 'ओ लाल दुपट्टे वाली तेरा नाम तो बता...' गाना आपने सुना ही होगा। इस गाने में एक्ट्रेस रितु शिवपुरी और गोविंदा की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिली थी लेकिन क्या आपको पता है कि बॉलीवुड जगत से दूर हो चुकीं रितु अब कैसी दिखती हैं। 
actress Ritu Shivpuri is looked even more beautiful earlier
आपको जानकर हैरानी होगी कि गोविंदा की यह हीरोइन अब पहले से भी ज्यादा खूबसूरत नजर आने लगी हैं। रितु बॉलीवुड में अपनी ज्यादा बड़ी जगह नहीं बना सकीं लेकिन गोविंदा के साथ उनका यह गाना काफी फेमस हुआ था। रितु के माता-पिता भी फिल्मों के जाने-माने एक्टर थे।
actress Ritu Shivpuri is looked even more beautiful earlier
उनके पिता ओम शिवपुरी ने ज्यादातर फिल्मों में विलेन का रोल किया है। वहीं उनकी मां सुधा शिवपुरी फिल्मों में मां, दादी और नानी के किरदार में नजर आ चुकी हैं। बॉलीवुड से गहरा संबंध और जाना-माना चेहरा होने के नाते भी रितु केवल 15 फिल्मों में ही नजर आ पाई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
actress Ritu Shivpuri is looked even more beautiful earlier
रितु की आखिरी फिल्म 2006 में आई थी जिसका नाम 'एक जिंद और एक जान' था। फिल्मों के अलावा वह अनिल कपूर स्टारर सीरियल '24' के सीजन 2 में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने 'इस प्यार को मैं क्या नाम दूं' सीरियल में भी काम किया है। फिलहाल रितु ने मुंबई के जाने-माने न्यूट्रीशनिस्ट विजय वेंकेट के बेटे हरी वेंकेट से शादी की है। उनके तीन बच्चे भी हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed