{"_id":"5cf72d20bdec22071a38a13a","slug":"actress-shalu-shamu-revealed-a-director-asked-for-sexual-favour","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक और एक्ट्रेस ने किया यौन शोषण का खुलासा, रोल के लिए डायरेक्टर ने की डिमांड- 'अगर मेरे साथ...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक और एक्ट्रेस ने किया यौन शोषण का खुलासा, रोल के लिए डायरेक्टर ने की डिमांड- 'अगर मेरे साथ...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 05 Jun 2019 08:20 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
shalu shamu
- फोटो : social media
Link Copied
दुनिया भर में मीटू मूवमेंट ने तहलका मचा दिया। बॉलीवुड में भी कई एक्ट्रेस ने खुद के साथ हुए यौन शोषण का खुलासा किया। हाल ही में साउथ फिल्म इंडस्ट्री की आर्टिस्ट और सिंगर चिन्मयी श्रीपदा ने दिग्गज लिरिक्स राइटर वैरामुथु (Vairamuthu) पर मीटू के तहत आरोप लगाए थे। अब एक और एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर खुद के साथ हुई आप बीती बताई।
Trending Videos
2 of 5
shalu shamu
- फोटो : social media
एक्ट्रेस शालू शामू इंस्टाग्राम पर अपने फॉलोवर से बात कर रही थीं तभी उन्होंने चौंकाने वाले खुलासे किए। शालू ने बताया कि फिल्म विजय देवेराकोंडा (Vijay Deverakonda) के डायरेक्टर ने उन्हें रोल देने के लिए उनसे सेक्सुअल फेवर की डिमांड की। हालांकि शालू ने किसी डायरेक्टर का नाम नहीं बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
shalu shamu
- फोटो : social media
एक यूजर ने एक्ट्रेस से पूछा कि क्या उनके साथ मीटू जैसा कुछ हुआ है। जिसके बाद शालू ने बताया कि उन्हें भी इस तरह की परिस्थिति का सामना करना पड़ा है लेकिन उन्होंने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई क्योंकि उन्हें पता है कि मामलेे को कैसे हैंडल किया जाए। शालू आगे कहती हैं कि 'मान लीजिए मैंने शिकायत दर्ज करा दी तो क्या हो जाएगा?क्या दूसरे लोग इस बात को आसानी से मान लेंगे? दुनिया पागल है।'
4 of 5
shalu shamu
- फोटो : social media
शालू ने लिखा कि 'हाल ही मुझे एक मशहूर डायरेक्टर ने उनकी नई फिल्म विजय देवेराकोंडा (Vijay Deverakonda ) में रोल के लिए साथ में सोने की डिमांड की।' बता दें कि शालू वरुतापदता वालीबर संगम (Varuthapadatha Valibar Sangam) और मिस्टर लोकल (Mr Local) जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। एकट्रेस होने के साथ-साथ उन्होंने डांस की भी ट्रेनिंग ली है।
विज्ञापन
5 of 5
Revathy Sampath
- फोटो : social media
चिन्मयी और शालू शामू के अलावा हाल ही में साउथ फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस रेवती संपत (Revathy Sampath) ने भी दिग्गज मलयालम एक्टर सिद्दीकी पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। रेवती ने बताया था कि उनके साथ ये तब हुआ जब वो 21 साल की थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।