अभिनेत्री कृति सेनन इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेस में शुमार हैं। गैर फिल्मी पृष्ठभूमि से आने के बाद भी सिनेमा की दुनिया में उन्होंने एक लंबी लकीर खींची है। करीब नौ वर्ष पहले कृति ने फिल्म 'हीरोपंती' से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद वह 'बरेली की बर्फी', 'लुका छुपी' और 'मिमी' जैसी तमाम फिल्मों में काम कर चुकी हैं। आज भले ही उनका अपना एक कद है, लेकिन एक वक्त ऐसा था, जब उन्हें फिल्में नहीं मिला करती थीं। हाल ही में कृति ने अपने उस दौर पर बात की।
Kriti Sanon: मेकर्स नहीं देते थे कृति सेनन को मौके? एक्ट्रेस ने साझा किया संघर्ष के दिनों का अनुभव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृति सेनन का कहना है कि जब आप एक फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं आते हैं तो इंडस्ट्री में लोगों को आपका नाम याद रखने में काफी वक्त लग जाता है। मैं लोगों को अपने नाम से परिचित कराना चाहती थी और वह नाम प्रतिभा के साथ बनता है। मेरे अंदर हमेशा से एक फिल्म स्टार के रूप में पहचान बनाने की भूख रही। यह शुरुआत 'बरेली की बर्फी' से हुई। इसके बाद 'लुकाछिपी' ने भी अच्छा किया। इन फिल्मों के जरिए छोटे ही सही, लेकिन सही दिशा में मेरे कदम बढ़ रहे थे। इसके बाद 'मिमी' ने सबकुछ बदलकर रख दिया और मुझे पहली बार बेस्ट एक्टर अवॉर्ड्स मिले। यहां तक पहुंचने में मुझे आठ साल लगे।'
बातचीत के दौरान कृति से पूछा गया कि जब आपको लगता था कि आप बेहतर फिल्में कर सकती हैं, लेकिन फिल्म मेकर मौका देने को तैयार नहीं थे तो आपको कैसा महसूस होता था? इस पर एक्ट्रेस ने कहा, 'यह बहुत निराशाजनक था। इस तरह के कई मूमेंट्स आए। मुझे पता था कि मैं कर सकती हूं, लेकिन उस तरह के मौके मेरे पास नहीं थे।'
Sarath Babu Death: शरत बाबू के अंतिम दर्शन करने चेन्नई पहुंचे रजनीकांत, दिवंगत अभिनेता को बताया अच्छा इंसान
एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'जब आप बाहर से आते हैं तो आप लोगों को नहीं जानते। लोग भी आपको नहीं जानते हैं। अपना प्रभाव जमाने में आपको वक्त लगता है और लोगों को भी आपसे जुड़ने में वक्त लगता है। ऐसे में आपको जो काम मिल रहा है, उसी में बेहतर करके आप खुद को साबित कर सकते हैं।'
Pankaj Tripathi: जहां की प्राइमरी की पढ़ाई, वहां पहुंचे पंकज, पिताजी के नाम बने ट्रस्ट से बदला स्कूल का नक्शा
कृति सेनन का कहना है कि जरूरी नहीं कि जो भी आप करें वह दुनिया का बेस्ट हो, लेकिन हर फिल्म ने मुझे कुछ न कुछ सिखाया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो कृति जल्द ही प्रभास के साथ फिल्म 'आदिपुरुष' में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह माता सीता का किरदार अदा करती दिखेंगी।
Lara Dutta: फिल्म 'अंदाज' के 20 साल पूरे होने पर लारा दत्ता ने लिखा इमोशनल नोट, अक्षय-प्रियंका का जताया आभार