फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Kerala Story: प. बंगाल के एक सिनेमाघर में द केरल स्टोरी की दस्तक, बाकी थिएटर और मल्टीप्लेक्स भी कतार में

Tue, 23 May 2023 02:15 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 23 May 2023 02:15 PM IST
विज्ञापन
the kerala story finally gets a cinema hall in west bengal know the details here
द केरल स्टोरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सुदीप्तो सेन की फिल्म द केरल स्टोरी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। 5 मई को थिएटर में रिलीज हुई द केरल स्टोरी में दावा किया गया है कि केरल की महिलाओं को इस्लाम में धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया गया था और आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट (ISIS) में भर्ती किया गया था। शीर्ष अदालत द्वारा फिल्म पर पश्चिम बंगाल के प्रतिबंध को पलटने के साथ ही एक फैसला आया कि फिल्म को एक डिस्क्लेमर के साथ प्रदर्शित किया जाना चाहिए, लेकिन कोई भी सिनेमाघर इस फिल्म को लगाना नहीं चाह रहा था। लेकिन अब खबर है कि पश्चिम बंगाल के कई थिएटर्स इस फिल्म की स्क्रीनिंग करेंगे। 

the kerala story finally gets a cinema hall in west bengal know the details here
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल सुप्रीम कोर्ट के द केरल स्टोरी पर प्रतिबंध के आदेश के कुछ दिनों बाद पश्चिम बंगाल के थिएटर और मल्टीप्लेक्स मालिक कह रहे हैं कि कई हॉल में अगले दो हफ्तों के लिए इस फिल्म के स्लॉट भर दिए गए हैं। खबरों के मुताबिक थिएटर के अधिकारियों ने कहा है कि वे पहले से बुक किए गए स्लॉट को रद्द नहीं कर पाएंगे और दो या तीन सप्ताह के बाद सुदीप्तो सेन निर्देशित फिल्म की स्क्रीनिंग की संभावना है।

इसे भी पढ़ें- Pankaj Tripathi: जहां की प्राइमरी की पढ़ाई, वहां पहुंचे पंकज, पिताजी के नाम बने ट्रस्ट से बदला स्कूल का नक्शा

the kerala story finally gets a cinema hall in west bengal know the details here
द केरल स्टोरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हालांकि पश्चिम बंगाल के अधिकांश सिनेमाहॉल ने द केरल स्टोरी की स्क्रीनिंग करने से इनकार कर दिया है, लेकिन उत्तर 24 परगना के बनगांव में एक सिंगल स्क्रीन ने फिल्म दिखाना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके लगभग हाउसफुल शो हो रहे हैं और दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। दिलचस्प बात यह है कि 'द केरला स्टोरी' के संगीत निर्देशक बिशाख ज्योति बोनगांव के रहने वाले हैं और वह यह जानकर बहुत उत्साहित हैं कि तमाम विवादों और कथित धमकी भरे कॉल के बावजूद श्रीमा हॉल आखिरकार द केरला स्टोरी दिखा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
the kerala story finally gets a cinema hall in west bengal know the details here
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

इस दौरान विशाख ज्योति ने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं कि मेरे शहर का एक सिनेमाहॉल हमारी फिल्म दिखा रहा है, जबकि बंगाल के अधिकांश हॉल अभी भी द केरला स्टोरी को दिखाने से हिचक रहे हैं। मुझे लगता है कि केवल श्रीमा ही नहीं बल्कि शायद कुछ अन्य थिएटरों, खासकर सिंगल-स्क्रीन थिएटरों ने भी फिल्म दिखाना शुरू कर दिया है। हमें उम्मीद है कि जल्द ही इसे पश्चिम बंगाल के कई और हॉल में दिखाया जाएगा।'

विज्ञापन
the kerala story finally gets a cinema hall in west bengal know the details here
द केरल स्टोरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

द केरला स्टोरी साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। विवादों से घिरी इस फिल्म ने अब 200 करोड़ की कमाई का आंकड़ा भी पार कर लिया है। द केरला स्टोरी ने तीसरे सोमवार यानी रिलीज के 18वें दिन 5.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन अब 204.47 करोड़ रुपये हो गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed