Aditya-Shweta: पहली नजर में ही श्वेता को दिल दे बैठे थे आदित्य, सिंगर की मां के फोन से शादी तक पहुंची थी बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदित्य और श्वेता 1 दिसंबर 2020 को शादी के बंधन में बंधे थे। मुंबई के इस्कॉन मंदिर में दोनों की शादी हुई थी। आदित्य को पहली नजर में ही श्वेता अग्रवाल से प्यार हो गया था। कई साल डेट के बाद आखिर में दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब छाई थीं, जिन पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया था। दिलचस्प बात यह है कि, आदित्य अपने पिता के जन्मदिन पर शादी के बंधन में बंधे थे।
Hera Pheri 3: कार्तिक आर्यन से पहले वरुण धवन को ऑफर हुआ था 'राजू' का किरदार, अभिनेता ने इस वजह से किया इनकार
अपने एक इंटरव्यू में आदित्य ने कहा था कि श्वेता अग्रवाल उनका पहली नजर का प्यार है। उन्होंने कहा था, 'मुझे कहीं न कहीं अंदर से एक आवाज आई थी कि बॉस ये ही है, समझ जाओ। जितना जल्द समझ सको, आपके लिए अच्छा है।' वहीं, श्वेता अग्रवाल का कहना था कि वो आदित्य से पहली बार साल 2010 में मिली थी। दोनों की मुलाकात फिल्म 'शापित' के सेट पर हुई थी। श्वेता का कहना था कि उन्हें मनाने के लिए आदित्य को लंबा इंतजार करना पड़ा था।
Box Office Report: 'दृश्यम 2' के आगे पस्त हुई 'भेड़िया', एडवांस बुकिंग में ऐसा रहा 'अवतार 2' का हाल
दोनों की लव स्टोरी में आदित्य की मां दीपा ने भी अहम रोल निभाया था। आदित्य ने बताया था कि शुरुआत में श्वेता ने कई बार प्यार से उनके प्रपोजल को एक्सेप्ट नहीं किया। लेकिन एक दिन मम्मी (दीपा नारायण) ने कहा कि अगली बार जब श्वेता से मिलो तो मुझे फोन कर देना। आदित्य बताते हैं श्वेता ने उनकी मां से बात की और कहा कि आपको आदित्य के साथ लंच पर जाना चाहिए, क्योंकि आप लोग साथ में फिल्म कर रहे हैं। आदित्य कहते हैं, 'इसके बाद मैं और श्वेता ओशिवारा के एक रेस्त्रां गए और वह वहां भी 30 मिनट तक मुंह फुलाकर बैठी थी, जैसे उसे जिंदगी में कोई इंटरेस्ट ही नहीं है।'
Puneeth-Ashwini: अश्विनी के बारे में घरवालों से बात करने में डरे हुए थे पुनीत, जानें सुपरस्टार की लव स्टोरी
आदित्य कहते है, 'मुझे याद है कि मेरे कुछ कजिन मुझसे मिलने कोलकाता आए थे। वह पहली बार था जब मैं श्वेता को पसंद आया था। वह फैमिली के साथ मेरी बॉन्डिंग देखकर बहुत खुश थी। तब उसे यह एहसास हुआ कि मैं फैमिली मैन हूं और मेरे लिए रिश्ते मायने रखते हैं।' मौजूदा समय में दोनों अपनी मैरिड लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं और दोनों एक बेटी है।
Sam Bahadur: जांबाज वॉर हीरो ‘सैम बहादुर’ बन पर्दे पर छाने को तैयार हैं विक्की कौशल, जानें कब रिलीज होगी फिल्म