फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आदित्य पंचोली को जन्मदिन पर मिल रही थीं शुभकामनाएं, लेकिन खुद उन्होंने ही कर दिया यह बड़ा खुलासा

Mon, 04 Jan 2021 05:40 PM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 04 Jan 2021 05:40 PM IST
विज्ञापन
Aditya Pancholi told media about his real birth date after getting tons of wishes on 4th of January
Aditya Pancholi - फोटो : Social Media

अभिनेता आदित्य पंचोली को सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसक सोमवार यानी 4 जनवरी को जन्मदिन की बधाई देने में लगे हुए हैं, लेकिन आदित्य ने एक जानकारी सार्वजनिक करके अपने सभी प्रशंसकों की शुभकामनाओं पर पानी फेर दिया। दरअसल, सोशल मीडिया पर चारों तरफ आदित्य के लिए उनके जन्मदिन के उपलक्ष में शुभकामना संदेशों की बाढ़ आई हुई है लेकिन आदित्य ने बताया है कि 4 जनवरी को उनका जन्मदिन है ही नहीं।

Aditya Pancholi told media about his real birth date after getting tons of wishes on 4th of January
aditya pancholi

जब भी आदित्य का नाम गूगल पर खोजेंगे और उनकी जन्मतिथि को तलाशेंगे तो 4 जनवरी ही दिखाई देती है। चाहे वह विकिपीडिया हो, आईएमडीबी हो या फिर खुद गूगल हो, लेकिन आदित्य ने खुद बताया है कि उनके जन्म की तारीख 4 जनवरी नहीं, बल्कि 12 सितंबर है। चारों तरफ से शुभकामना संदेशों के बदले में आदित्य ने मीडिया से कहा, 'आज मेरा जन्मदिन नहीं है। यह 12 सितंबर को होता है।'
 

Aditya Pancholi told media about his real birth date after getting tons of wishes on 4th of January
Aditya Pancholi - फोटो : Social Media

फिल्मों के बड़े बड़े कलाकार बहुत ज्यादा लोकप्रिय होते हैं इसलिए उनकी जन्मतिथि सब जगह पर एक जैसी रहती है, लेकिन कम लोकप्रिय कलाकारों के साथ थोड़ी परेशानियां आती हैं कि अलग-अलग जगहों पर उनकी जन्मतिथियां अलग-अलग पाई जाती हैं। कभी विकिपीडिया किसी कलाकार के लिए कोई और तारीख दिखाएगा, जबकि आईएमडीबी कोई और। यह गलती गूगल से भी होती है। सिर्फ कलाकारों की जन्मतिथियों में ही नहीं, बल्कि फिल्मों की रिलीज डेट में भी अक्सर ऐसी गलतियां पाई जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aditya Pancholi told media about his real birth date after getting tons of wishes on 4th of January
Zarina Wahab And Aditya Pancholi

आदित्य पंचोली वैसे तो फिल्मों के बड़े कलाकार हैं और देश में उनका एक प्रशंसक वर्ग भी है, लेकिन आज का समय सोशल मीडिया का है। लोग इस डिजिटल हो रहे हैं। ऐसे समय में आदित्य पंचोली सोशल मीडिया पर बहुत कम सक्रिय रहते हैं। वह अपनी दिनचर्या की जानकारी न तो अपने प्रशंसकों को देते हैं और न ही अपने दोस्तों को दिखाना पसंद करते हैं। यही कारण है कि लोगों को आदित्य के दुख और सुख के बारे में सिर्फ मीडिया से ही पता चलता है। अब मीडिया के माध्यम से ही आदित्य ने अपने जन्मदिन की सही जानकारी दी है तो हो सकता है कि अगली बार से लोग यह गलती भी न करें और गूगल के साथ बाकी सभी डिजिटल वेबसाइट भी अपनी गलती सुधार लें!

विज्ञापन
Aditya Pancholi told media about his real birth date after getting tons of wishes on 4th of January
aditya pancholi with family - फोटो : social media

आदित्य पंचोली ने फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1986 में आई एक फिल्म 'सस्ती दुल्हन महंगा दूल्हा' से की है। इसके बाद उन्होंने 'दयावान', 'आतिश', 'यस बॉस', 'आंखें' जैसी फिल्मों में बेहतरीन काम करके नाम कमाया। अंतिम बार आदित्य को पर्दे पर ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म 'तैश' में देखा गया। भविष्य में आदित्य संजय गुप्ता के निर्देशन में बनी फिल्म 'मुंबई सागा' में नजर आएंगे। हालांकि यह फिल्म भी ओटीटी के हवाले हो गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed