सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

सुपर मॉडल दीवा के साथ रिलेशनशिप की खबरों पर आदित्य ने तोड़ी चुप्पी, करण के शो में बड़ा खुलासा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Mon, 04 Feb 2019 01:05 PM IST
विज्ञापन
aditya roy kapoor speak over his relationship with diva dhawan on koffee with karan
आदित्य रॉय कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'आशिकी 2' से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाले एक्टर आदित्य कपूर इन दिनों सुपर मॉडल दीवा धवन संग रिलेशन की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। दोनों को कई बार एक साथ देखा गया। उसके बाद खबर आई कि जल्द दोनों शादी कर सकते हैं। आदित्य ने अपने रिलेशन को लेकर पहली बार करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में बात की।

Trending Videos
aditya roy kapoor speak over his relationship with diva dhawan on koffee with karan
आदित्य रॉय कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

आदित्य ने कहा कि दीवा के साथ उनके रिलेशनशिप की जो खबर उड़ रही हैं वो सिर्फ अफवाह है। उन्होंने कहा, 'दीवा एक बहुत अच्छी लड़की है। उनके साथ मेरी बहुत पुरानी दोस्ती है। कई साल पहले एक दोस्त के जरिए हमारी फैशन शो में मुलाकात हुई थी। उसके बाद एक दिन हम डिनर पर गए। बस वहीं पैपराजी ने तस्वीरें क्लिक कीं और कहानी अपने आप बना दी गई।'

विज्ञापन
विज्ञापन
aditya roy kapoor speak over his relationship with diva dhawan on koffee with karan
दीवा धवन - फोटो : सोशल मीडिया

आदित्य और दीवा धवन के रिलेशन की खबरें इसी डिनर डेट के बाद शुरू हुई थीं। इस डिनर डेट के बाद दीवा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक शख्स को किस करते हुए तस्वीर पोस्ट की थी। दीवा ने फोटो के कैप्शन में लिखा था कि मुझे प्यार हो गया है। इस तस्वीर के बाद ये अंदाजा लगाया जाने लगा कि फोटो वाला शख्स आदित्य रॉय कपूर हैं।

aditya roy kapoor speak over his relationship with diva dhawan on koffee with karan
दीवा धवन - फोटो : सोशल मीडिया

दिवा धवन एक मॉडल और फैशन डिजाइनर हैं। उनका जन्म 19 जनवरी 1990 को न्यूयॉर्क में हुआ था। दिवा धवन की बचपन से ही फैशन डिजाइनिंग में दिलचस्पी थी और उन्होंने 14 साल की उम्र में इसे अपना करियर बना लिया। दिवा धवन ने न्यूयॉर्क से फैशन मर्चेंडाइजिंग में ग्रैजुएशन किया। वह फैशन डिजाइनर मनीष अरोड़ा और जेजे वाल्या के लिए रैम्प वॉक भी कर चुकी हैं।

विज्ञापन
aditya roy kapoor speak over his relationship with diva dhawan on koffee with karan
Aditya Roy Kapoor

बात करें आदित्य रॉय कपूर कि तो वह जल्द ही बड़े पर्दे पर सोनाक्षी सिन्हा के साथ नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह मोहित सूरी के निर्देशन में बनने वाली एक फिल्म में भी काम करते दिखेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed