फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तानी सेना में रहे पिता पर अदनान सामी का खुलासा, बोले- वह भारत से प्यार करते थे

Sat, 22 Feb 2020 09:52 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 22 Feb 2020 09:52 PM IST
विज्ञापन
Adnan Sami says that his father a Pakistan Air Force pilot loved India
Adnan Sam - फोटो : Social Media

संगीतकार और गायक अदनान सामी इन दिनों हॉट टॉपिक हैं। बीते दिनों सरकार ने उन्हें पद्मश्री देने की घोषणा की तो विपक्ष ने इसपर हंगामा कर दिया। स्वरा भास्कर जैसी अभिनेत्री ने इसका जमकर विरोध किया। इन सबके बीच अदनान सामी के पिता अरशद सामी खान का नाम खूब उछला जो पाकिस्तान एयरफोर्स में अधिकारी थे। कहा गया कि उन्होंने युद्ध के दौरान भारत के खिलाफ बम गिराए थे। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अदनान ने अपने पिता का जिक्र करते हुए कहा कि वो हिन्दुस्तान से प्यार करते थे।

Adnan Sami says that his father a Pakistan Air Force pilot loved India
Adnan Sami - फोटो : Social Media

हिन्दुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में जब अदनान सामी से भारत में उनके पिता अरशद सामी की आलोचना पर सवाल किया तो उन्होंने कहा, मेरे पिता वही कर रहा थे जो उन्हें अपने देश के लिए करना चाहिए था। एक पेशेवर, सम्मानित सैनिक के रूप में यही उनका जीवन था, मैं इसके लिए उनका सम्मान करता हूं।'

Adnan Sami says that his father a Pakistan Air Force pilot loved India
Adnan Sami - फोटो : Social Media

अदनान ने आगे कहा, 'जब मैंने उन्हें बताया कि मैं भारतीय नागरिक बनना चाहता हूं तो उन्होंने मेरी बात का सम्मान किया। वह कह सकते थे कि आप वहां के नागरिक कैसे बन सकते हो... लेकिन उन्होंने कहा कि बेटा मैंने अपनी जिंदगी जी ली है। मेरा आशीर्वाद तु्म्हारे साथ है। भारत के लोग तुमसे प्यार करते हैं, तुम्हारा सम्मान करते हैं। तथ्य ये है कि वह भारत से प्यार करते थे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Adnan Sami says that his father a Pakistan Air Force pilot loved India
adnan sami - फोटो : social media

कुछ दिन पहले न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में अदनान ने कहा था, 'मेरे पिता 1965 की लड़ाई में पाकिस्तान के एक फाइटर पायलट थे। उन्होंने अपने देश के लिए अपनी ड्यूटी निभाई। उनको देशभक्ति के लिए सम्मानित भी किया गया। कौन सी दुनिया में ऐसा दस्तूर है। एक बेटे पर आप इल्जाम लगाते हो उसके बाप के कामों के ऊपर। मेरे वजूद में तो दुनिया में जो भी इसके तासूर हों, मेरी जिन्दगी में इसका कोई असर नहीं होता, क्योंकि वो पुराना गाना है ना 'कुछ तो लोग कहेंगे लोगों का काम है कहना।' आप कभी भी सभी को खुश नहीं कर सकते।'

विज्ञापन
Adnan Sami says that his father a Pakistan Air Force pilot loved India
दिग्विजय सिंह - फोटो : ANI
दिग्विजय सिंह ने उठाए थे सवाल
नरेंद्र मोदी सरकार की आलोचना करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा था कि इस कलाकार के पिता ने पाकिस्तानी वायु सेना के लड़ाकू पायलट के रूप में भारत के खिलाफ बम बरसाए थे।

मशहूर अभिनेत्री के साथ कैब ड्राइवर ने की ऐसी हरकत, बोलीं- ऐसा लगा मैं अपनी जान से हाथ...


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed