फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'जीरो' में शाहरुख को याद आई फलॉप फिल्म, 1 साल बाद कही ऐसी बात अनुष्का को नहीं होगी उम्मीद

Fri, 16 Nov 2018 03:49 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 16 Nov 2018 03:49 PM IST
विज्ञापन
After 1 year Shahrukh Khan break silence on Jab Harry Met Sejal film
shahrukh khan and anushka - फोटो : twitter

शाहरुख खान इन दिनों 'जीरो' फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म में किंग खान बौने का किरदार निभा रहे हैं जिसका नाम बउआ सिंह हैं। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। हाल ही में इंटरव्यू के दौरान किंग खान ने ठीक एक साल पहले रिलीज हुई फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

After 1 year Shahrukh Khan break silence on Jab Harry Met Sejal film
jab harry met sejal - फोटो : File Photo

किंग खान ने इंटरव्यू के दौरान कहा - 'जब हैरी मेट सेजल' की अच्छी बात यह लगी थी कि इसकी कोई कहानी ही नहीं है। बस 2 लोग एक अंगूठी के पीछे पागल हुए जा रहे हैं। मैं किसी को भी निराश नहीं करना चाहता था। मुझे लगा लोगों को फिल्म पसंद आएगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं।'

After 1 year Shahrukh Khan break silence on Jab Harry Met Sejal film
jab harry met sejal - फोटो : File Photo

शाहरुख खान की फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' 4 अगस्त 2017 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में किंग खान के साथ अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन रहा। शाहरुख और अनुष्का की 'जीरो' फिल्म को मिलाकर अब तक 5 फिल्मों में स्क्रीन शेयर की है। इन फिल्मों में 'रब ने बना दी जोड़ी', 'जब हैरी मेट सेजल', 'जब तक है जान', 'ए दिल है मुश्किल' शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
After 1 year Shahrukh Khan break silence on Jab Harry Met Sejal film
शाहरुख खान की जीरो पर सिख समुदाय ने विरोध जताया

'जीरो' फिल्म इस साल 21 दिसंबर को रिलीज होगी। ट्रेलर के रिस्पांस को देखकर ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग मिलेगी। लंबे समय बाद शाहरुख किसी ऐसे किरदार में दिखें हैं जो दर्शकों को अपनी तरफ खींचने में कामयाब रहा है। एक फिल्म में जो भी चाहिए, वह सब आनंद एल राय की 'जीरो' में मौजूद है।

विज्ञापन
After 1 year Shahrukh Khan break silence on Jab Harry Met Sejal film
zero

'जीरो' फिल्म में कटरीना कैफ एक सुपरस्टार के रोल में हैं, जबकि अनुष्का शर्मा शारीरिक रूप से अक्षम लड़की का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में शाहरुख बउआ सिंह के रोल में हैं जो कि मेरठ में रहता है और बौना है। 38 साल की उम्र में भी वह कुंवारा है और अपने सपनों की रानी ढूंढ रहा है। फिल्म का प्रोडक्शन शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान कर रही हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed