फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्रेकअप के बाद जब बिगड़ गए इन सितारों के रिश्ते, एक दूसरे की शक्ल से भी करने लगे नफरत

Sun, 11 Apr 2021 02:37 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sun, 11 Apr 2021 02:37 PM IST
विज्ञापन
After Breakup These Bollywood Celebs Said Nasty Things About their Ex-Partners
फिल्मी सितारे जिन्होंने एक दूसरे को सुनाई खरी-खोटी - फोटो : सोशल मीडिया

किसी इंसान से प्यार करना और बाद में अलग हो जाना बिल्कुल आसान नहीं होता। रास्ते अलग हो जाने के बाद भी कहीं न कहीं खट्टी मीठी यादें साथ रह जाती हैं। वहीं फिल्मी सितारे भी इन हालातों में खुद को काबू करने में नाकामयाब रह जाते हैं और पूर्व पार्टनर के खिलाफ जमकर भड़ास निकालते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ सेलेब्स के बारे में बता रहे हैं जो अपने पार्टनर से अलग होने के बाद किसी ना किसी बहाने से उन्हें भरा बुला कहने में पीछे नहीं हटे...

After Breakup These Bollywood Celebs Said Nasty Things About their Ex-Partners
शाहिद कपूर और करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहिद कपूर और करीना कपूर
 

शाहिद और करीना भी करियर के शुरुआती दौर में रिलेशन में थे लेकिन फिर टशन की शूटिंग के दौरान करीना की लाइफ में सैफ अली खान की एंट्री हुई और सब कुछ बदल गया। ब्रेकअप के बाद एक इंटरव्यू में शाहिद ने करीना के साथ दोबारा काम करने पर कहा कि, 'अगर मेरा डायरेक्टर चाहता है कि मैं किसी गाय, भैंस के साथ काम करूं तो मैं उसके लिए भी तैयार हूं लेकिन मैं अच्छा ब्वॉयफ्रेंड होने के लिए खुद को दोषी मानता हूं। लगभग साढ़े चार साल तक रिलेशन में रहने के बाद मैंने अब काफी कुछ सीख लिया है।'


 
After Breakup These Bollywood Celebs Said Nasty Things About their Ex-Partners
सैफ अली खान, अमृता सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
अमृता सिंह और सैफ अली खान

2004 में सैफ अली खान और अमृता सिंह ने अपनी 13 साल पुरानी शादी को खत्म कर दिया था। एक इंटरव्यू में सैफ ने अमृता के लिए कहा कि, 'मुझे हमेशा ये एहसास दिलाया जाता रहा कि मैं कितना नाकारा हूं, मुझ पर तंज कसे जाते थे और मेरी मां और मेरी बहन के खिलाफ गलत बातें कही जाती थीं, मैं इन सब चीजों को देख चुका हूं।'


 
विज्ञापन
विज्ञापन
After Breakup These Bollywood Celebs Said Nasty Things About their Ex-Partners
सलमान खान और ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया
ऐश्वर्या राय और सलमान खान

ऐश्वर्या और सलमान के रिश्ते की चर्चा भी खूब जोरों पर रही थीं वैसे ही ब्रेकअप की खबर ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। ऐश्वर्या ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, 'ब्रेकअप के बाद भी वो मुझे कॉल किया करते थे। उन्होंने मुझपर कई बार शक किया और अभिषेक बच्चन से लेकर शाहरुख खान तक के साथ अफेयर होने के आरोप भी लगाए।'

विज्ञापन
After Breakup These Bollywood Celebs Said Nasty Things About their Ex-Partners
शिल्पा शेट्टी, अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पा शेट्टी और अक्षय कुमार
एक इंटरव्यू में शिल्पा ने अक्षय के साथ अपने ब्रेकअप के बारे में खुलकर बात की थी। शिल्पा ने कहा था, 'अक्षय ने मेरा इस्तेमाल किया और फिर मुझे छोड़ दिया। जब उन्हें कोई और मिल गई तो वे आगे बढ़ गई। उस व्यक्ति के कारण मैं काफी परेशान रही थी।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed