बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना चुकी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों पति निक जोनस के साथ अपने ससुराल में हैं। फिलहाल, वह कई अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके साथ ही वह अपने परिवार के साथ समय भी बिता रही हैं। हाल ही में प्रियंका ने अपनी बेटी के साथ तस्वीर साझा की है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी 'बेटी' संग साझा की तस्वीर, लिखा-ये लड़कियों का समय...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालूम हो कि प्रियंका की ये बेटी और कोई नहीं बल्कि उनकी पेट डॉग डायना हैं। प्रियंका ने डायना के साथ फोटो साझा किया है। साथ ही उन्होंने लिखा, गर्ल टाइम। बता दें कि प्रियंका, डायना से बहुत प्यार करती हैं और वह जहां भी रहती हैं उन्हें हमेशा अपने साथ रखती हैं।

इसके साथ ही उन्होंने डायना के नाम का इंस्टाग्राम अकाउंट भी बनाया है जिसे कई सेलेब्स भी फॉलो करते हैं। वहीं इस अकाउंट से भी प्रियंका और डायना की फोटो शेयर की गई है और लिखा, ‘मम्मी और मैं।’ बता दें कि प्रियंका के पास तीन पेट डॉग (Pet Dog) हैं और वह सभी को बहुत प्यार करती हैं। प्रियंका तीनों का बहुत ध्यान रखती हैं।
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा 10 और 11 अप्रैल को होने वाले ब्रिटिश अकादमी फिल्म अवॉर्ड प्रस्तुत करेंगी। यह सेरेमनी रॉयल एल्बर्ट हॉल में होगी। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी थी। प्रियंका के साथ कई हॉलीवुड सितारे भी इस अवॉर्ड को प्रस्तुत करने वाले हैं।
प्रियंका की फिल्म द व्हाइट टाइगर को भी इस अवॉर्ड्स में दो नॉमिनेशन मिले हैं। प्रियंका लास्ट फिल्म द व्हाइट टाइगर में नजर आई थीं। इस फिल्म में प्रियंका के साथ राजकुमार राव लीड रोल में थे। फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।