{"_id":"5a30d5284f1c1b97678c1566","slug":"after-eviction-from-bigg-boss-sapna-chaudhary-performed-stage-dance-show-in-faridabad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 11: बाहर आते ही फिर स्टेज पर पहुंची सपना चौधरी, मां का बड़ा ऐलान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bigg Boss 11: बाहर आते ही फिर स्टेज पर पहुंची सपना चौधरी, मां का बड़ा ऐलान
Wed, 13 Dec 2017 12:52 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला
Updated Wed, 13 Dec 2017 12:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस के सीजन 11 की सबसे लोकप्रिय कंटेस्टेंट सपना चौधरी शो से बाहर आते ही फिर स्टेज पर पहुंच गई। उनके शो में जबरदस्त भीड़ उमड़ी। इसी बीच सपना की मां नीलम चौधरी ने बड़ा ऐलान कर सपना चौधरी के लाखों प्रशंसकों को बड़ी खुशखबरी दी है। आगे की स्लाइड में जानिए पूरा मामला...
2 of 5
बिग बॉस से बाहर होने के बाद सपना चौधरी घर लौंटी और कुछ समय मां-भाई के साथ बिताया। फिर सपना अपनी दुनिया में लौट आई और दो दिसंबर को पहला शो किया फरीदाबाद में। इस शो में काफी भीड़ जुटी और मंच से सपना ने अपने फैन्स का शुक्रिया भी अदा किया। शो में वापस लौटने की अटकलों को भी सपना ने खारिज कर दिया।
3 of 5
दरअसल, हरियाणवी गानों में धूम मचाने वाली सपना चौधरी अब बॉलीवुड में भी धूम मचाने के लिए आ रही है। सपना चौधरी 15 दिसंबर को रिलीज हो रही बॉलीवुड फिल्म भांगओवर में आइटम सॉन्ग में नजर आएंगी। यह आइटम सॉन्ग फिल्म रिलीज होने से पहले ही धमाल मचा रहा है। उसे एक बॉलीवुड फिल्म भी मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सपना चौधरी की इस फिल्म को फराज हैदर डायरेक्ट कर रहे हैं। यह फिल्म अप्रैल 2018 में रिलीज होगी। मिली जानकारी के अनुसार इस लव ट्राइएंगल में सपना चौधरी की अहम भूमिका होगी। फिल्म का पोस्टर पहले ही रिलीज कर दिया गया है। मशहूर एक्टर अभय देओल और 'सिटीलाइट्स' फेम एक्ट्रेस पत्रलेखा भी इस फिल्म में होंगी।
विज्ञापन
5 of 5
सपना चौधरी की मां नीलम चौधरी ने भी ऐलान किया था कि अगर सपना बिग बॉस जीत भी जाती या बॉलीवुड में काम करने लगे, तब भी वह अपने अपने चाहने वालों का दिल नहीं तोड़ेंगी, यानि कि सपना चौधरी स्टेज शो करना नहीं छोड़ेंगी। हालांकि मां ने ये भी कहा कि सपना अब नाइट डांस प्रोग्राम में परफार्म नहीं करेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।