फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लंबे समय से बॉलीवुड से दूर थीं ये अभिनेत्री, अब बार में परोसेंगी शराब

Thu, 22 Nov 2018 02:37 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 22 Nov 2018 02:37 PM IST
विज्ञापन
after singing Shefali Zariwala will join Bartender competition
shefali zariwala - फोटो : Instagram
लंबे समय से परदे से दूर चल रहीं बॉलीवुड की अभिनेत्री और सिंगर शेफाली जरीवाला (Shefali Zariwala) इन दिनों सुर्खियों में हैं। शेफाली जरीवाला को बॉलीवुड की कांटा लगा गर्ल भी कहा जाता है। फिल्मों और सिंगिंग में अच्छा मुकाम न मिलने के बाद शेफाली जरीवाला ने अपने करियर को लेकर अब बड़ा फैसला किया है, जो उनके फैंस को हैरान कर सकता है। 
after singing Shefali Zariwala will join Bartender competition
shefali zariwala - फोटो : social media
अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार शेफाली जरीवाला ने अब गायकी छोड़कर बार में शराब परोसने का फैसला किया है। जी हां यह बात उनके फैंस के लिए हैरान करने वाली है, लेकिन इसके पीछे की वजह बेहद दिलचस्प है। दरअसल शेफाली जरीवाला इन दिनों बार में शराब परोसने वाले बारटेंडर की प्रतियोगिता में भाग लेना चाहती हैं। इसके लिए उन्होंने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। 
after singing Shefali Zariwala will join Bartender competition
shefali zariwala - फोटो : Instagram
बताया जा रहा है कि शेफाली जरीवाला को खाना बनाने और वाइन का बहुत शौक है। इसलिए उन्होंने इस बारटेंडर प्रतियोगिता में भाग लेने का फैसला किया है। हाल ही में उन्होंने अपने इस फैसले को लेकर कहा है- 'मैंने अभी तक देखा है कि ज्यादातर बार टेंडर पुरुष होते हैं, लेकिन पिछले साल कनाडा की महिला कैटलिन स्टीवर्ट ने बारटेंडर प्रतियोगिता को जीत कर यह साबित कर दिया कि महिला भी ये कर सकती हैं। उससे प्रेरित होकर मैंने भी इस प्रतियोगिता में जाने का मन बनाया है।' 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
after singing Shefali Zariwala will join Bartender competition
shefali zariwala - फोटो : Instagram
गौरतलब है कि यूं तो शेफाली जरीवाला घर पर वाइन बनाती हैं, लेकिन बार टेंडर प्रतियोगिता में जाने के लिए वह इसका प्रशिक्षण लेंगी। खबरों की मानें तो प्रशिक्षण लेने के लिए वह दुबई जाएंगी। जहां वह बारटेंडर में शराब परोसने का पूरा प्रशिक्षण लेंगी। साथ ही वह यहां पर अलग-अलग तरह की ड्रिंक बनाना भी सिखेंगी।
विज्ञापन
after singing Shefali Zariwala will join Bartender competition
shefali zariwala - फोटो : Instagram
आपको बता दें कि शेफाली जरीवाला का कांटा लगा गाना साल 2002 में आया था। इस गाने ने उस समय काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इसके अलावा सलमान खान और अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' में भी दिखाई दे चुकी हैं। हाल ही में शेफाली जरीवाला को एकता कपूर की वेब सीरीज 'बेबी कम न' में देखा गया है। इस सीरीज में श्रेयस तलपड़े मुख्य भूमिका में हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed