सब्सक्राइब करें

‘तांडव’ के बाद अब ‘मिर्जापुर’ के निर्माता मुश्किल में फंसे, फरहान अख्तर सहित अन्य पर एफआईआर दर्ज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 19 Jan 2021 02:31 PM IST
विज्ञापन
After Tandav controversy now fir against web series mirzapur abusive content
मिर्जापुर 2 - फोटो : वेब सीरीज

अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई वेब सीरीज तांडव को लेकर बवाल मचा हुआ है। सीरीज पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप है। इस बीच एक और वेब सीरीज मिर्जापुर विवादों में घिर गई है। पिछले साल रिलीज हुई मिर्जापुर 2 को लेकर अब मुकदमा दर्ज किया गया है।

Trending Videos
After Tandav controversy now fir against web series mirzapur abusive content
मिर्जापुर 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के चिलबिलिया भुइली निवासी अरविंद चतुर्वेदी ने निर्माताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सीरीज में मिर्जापुर को गलत ढंग से प्रस्तुत किया गया है। इससे इस जगह की छवि खराब हुई है और धार्मिक, क्षेत्रीय व सामाजिक भावनाओं को ठेस पहुंचाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
After Tandav controversy now fir against web series mirzapur abusive content
मिर्जापुर 2 - फोटो : वेब सीरीज

मिर्जापुर के निर्माता रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर और भौमिक गोंदालिया के खिलाफ आईपीसी की धारा 295 ए (जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कृत्य, अपने धर्म या धार्मिक विश्वासों का अपमान करके किसी भी वर्ग की धार्मिक भावनाओं को अपमानित करने के उद्देश्य से), 504 (जानबूझकर अपमान करने के इरादे से अपमानित करना शांति भंग), 505 (सार्वजनिक दुर्व्यवहार के लिए जिम्मेदार) और आईटी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

After Tandav controversy now fir against web series mirzapur abusive content
मिर्जापुर का एक दृश्य - फोटो : वेब सीरीज

निर्माताओं के खिलाफ मिर्जापुर कोतवाली (देहात) पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज हुई है। मिर्जापुर के एसपी अजय कुमार का कहना है कि शिकायतकर्ता अरविंद चतुर्वेदी का आरोप है कि सीरीज में गाली गलौज और अवैध संबंधों को दिखाया गया है। शिकायत के आधार पर निर्माताओं और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एफआईआर की गई। बता दें कि जब अक्तूबर में वेब सीरीज मिर्जापुर का दूसरा सीजन रिलीज हुआ था उस वक्त भी खूब विवाद हुआ था। सोशल मीडिया पर इसके बायकॉट की मांग भी उठी थी।

विज्ञापन
After Tandav controversy now fir against web series mirzapur abusive content
मिर्जापुर का एक दृश्य - फोटो : वेब सीरीज

वेब सीरीज मिर्जापुर 2 में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा, श्वेता त्रिपाठी सहित अन्य कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई है। शो में पंकज त्रिपाठी के किरदार का नाम कालीन भैया है और उनके बेटे मुन्ना त्रिपाठी यानी दिव्येंदु शर्मा हैं। गुड्डू पंडित बने अली फजल त्रिपाठी परिवार से अपने परिवार के सदस्यों की मौत का बदला लेते दिखते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed