{"_id":"647ebe486433969adf0f2fa9","slug":"ahead-of-adipurush-pre-release-event-prabhas-reached-tirumala-temple-and-seeks-blessings-2023-06-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Adipurush: आदिपुरुष प्री रिलीज इवेंट से पहले तिरुमाला मंदिर पहुंचे प्रभास, माथा टेककर लिया आशीर्वाद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Adipurush: आदिपुरुष प्री रिलीज इवेंट से पहले तिरुमाला मंदिर पहुंचे प्रभास, माथा टेककर लिया आशीर्वाद
निर्देशक ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म आदिपुरुष इस साल की बहुप्रतीक्षित और बहुचर्चित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और जब से फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है तब से यह चर्चा में बनी हुई है। कुछ समय पहले इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे फैंस से खूब पसंद किया था। अब इस फिल्म का दूसरा ट्रेलर रिलीज होना है। लेकिन आदिपुरुष के प्री रिलीज इवेंट से पहले पैन इंडिया सुपरस्टार प्रभास तिरुमाला मंदिर दर्शन करने पहुंचे हैं।
2 of 5
प्रभास ने तिरुमाला मंदिर में किए दर्शन
- फोटो : ट्विटर
आदिपुरुष का एक्शन पैक्ड ट्रेलर आज मंदिरों की नगरी तिरुपति में लॉन्च होगा। प्रभास, कृति सेनन, निर्देशक ओम राउत के पहुंचने की पूरी उम्मीद है। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर इसे लेकर फैन्स को अपडेट किया है। इस इवेंट का यू ट्यूब, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर लाइव प्रसारण होगा। तिरुपति स्थित श्री वेंकटेश्वर युनिवर्सिटी स्टेडियम में एक ग्रैंड इवेंट में फिल्म का दूसरा ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। इस इवेंट में शामिल होने के लिए मुंबई समेत कई शहरों से फैंस तिरुपति पहुंच रहे हैं।
3 of 5
प्रभास ने तिरुमाला मंदिर में किए दर्शन
- फोटो : ट्विटर
बता दें कि प्रभास और उनकी टीम ने तिरुपति में भगवान वेंकटेश्वर मंदिर के दर्शन किए और वहां की सुप्रभा सेवा में भी हिस्सा लिया। सोशल मीडिया पर प्रभास की कई फोटोज और वीडियोज सामने आ रही हैं, जिसमें वह सफेद कुर्ता-पायजामा और रेशमी शॉल पहने मंदिर के अंदर एंट्री करते नजर आ रहे हैं। इस बीच उनके आसपास टाइट सिक्योरिटी भी दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रभास ने तिरुमाला मंदिर में किए दर्शन
- फोटो : ट्विटर
प्रभास के फैंस उनकी इस फिल्म को देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। करीब 24 घंटे से आदिपुरुष प्री रिलीज इवेंट सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। मेकर्स ने बीते दिनों अपने सोशल मीडिया पर प्री-रिलीज इवेंट का पोस्ट शेयर किए हैं, जिसके जरिए उन्होंने फैंस से इवेंट को लाइव देखने की रिक्वेस्ट की है।
विज्ञापन
5 of 5
आदिपुरुष
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पिछले साल मेकर्स ने दशहरा के मौके पर अयोध्या में आदिपुरुष का भव्य टीजर लॉन्च किया था, जिसे ऑडियंस से बहुत खराब रिस्पॉन्स मिला था। इतना नहीं किरदारों के खराब लुक और वीएफएक्स के चलते फिल्म मजाक का पात्र बनी थी। साथ ही फिल्म पर धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप लगे थे और इसे बैन करने की मांग की गई थी। हालांकि, इस ट्रेलर में मेकर्स से उन सभी विवादित सीन्स हटा लिए है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।