{"_id":"5ab9e32e4f1c1b324e8b481b","slug":"aishwarya-rai-bachchan-opens-up-on-metoo-movement","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Metoo कैंपेन पर खुलकर बोलीं ऐश, शोषण का शिकार होने से मैनेजर ने इस तरह बचाया था","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Metoo कैंपेन पर खुलकर बोलीं ऐश, शोषण का शिकार होने से मैनेजर ने इस तरह बचाया था
Tue, 27 Mar 2018 12:00 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 27 Mar 2018 12:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
ऐश्वर्या राय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जबसे #MeToo मूवमेंट शुरू हुआ है तबसे हॉलीवुड और बॉलीवुड के कई एक्टर-एक्ट्रेस अपने साथ हुए यौन शोषण के बारे में बात कर चुके हैं। हाल ही में 67 साल की एक्ट्रेस डेजी ईरानी ने भी बताया कि 6 साल की उम्र में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े एक शख्स ने उनके साथ रेप किया था। इतना ही नहीं उन्हें बेल्ट से पीटा गया था।
2 of 6
ऐश्वर्या राय
अब ऐश्वर्या राय ने भी #MeToo मूवमेंट पर बड़ा बयान दिया है। हाल ही में ऐश एक ब्रांड से जुड़ी डील के लिए सिडनी पहुंची थीं। यहां 'टेलीग्राफ' से बात करने के दौरान ऐश्वर्या ने कहा, 'इससे जुड़ी बहुत सी बातें लोगों ने शेयर की हैं। अच्छी बात यह है कि लोग इस बारे में बात कर रहे हैं।'
3 of 6
ऐश्वर्या राय
'मुझे नहीं लगता कि यह मुद्दा दुनिया के किसी एक कोने में सिमट जाएगा। बल्कि यह तो बिजनेस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने का जरिया बना है। अभी भी लोग इसके बारे में सोच रहे हैं और निडर होकर बात कर रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
ऐश्वर्या राय
बता दें कि कुछ समय पहले ऐश्वर्या राय के मैनेजर सिमोन शेफील्ड ने बताया था कि कैसे हार्वे विंसटीन नाम के शख्स ने उनकी क्लाइंट को मोलेस्ट करने की कोशिश की थी। सिमोन ने कहा, 'मैं ऐश्वर्या का मैनेजर था। यह बहुत हास्यापद है कि हार्वे ने कई बार ऐश्वर्या के साथ अकेले में समय बिताने की कोशिश की।'
विज्ञापन
5 of 6
ऐश्वर्या राय
'उसने कई बार मुझसे मीटिंग में से चले जाने को कहा। मैंने हर बार उनसे मना किया। जब हम उसके ऑफिस से बाहर आने लगे तो वो मुझे कॉर्नर में ले गया और पूछा, मैं ऐश्वर्या को अकेले में पाने के लिए क्या करूं। जब मैं और ऐश्वर्या होटल से लौट आए तो मैंने हार्वे को बहुत गंदा सा गिफ्ट भेजकर उसे शुक्रिया कहा था।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।