फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्कूल में फटी जींस पहन पहुंचीं ऐश्वर्या राय, टीचर्स बोले- 'कैजुअल लुक में नहीं आना चाहिए था'

Tue, 18 Dec 2018 07:25 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Tue, 18 Dec 2018 07:25 PM IST
विज्ञापन
aishwarya rai trolled over torn jeans in school
aishwarya rai

मुंबई के एक स्कूल में चीफ गेस्ट बनकर पहुंची ऐश्वर्या राय के ड्रेसिंग सेंस को लेकर फैशन जगत में काफी आलोचना हो रही है। इस इवेंट में ऐश्वर्या एक पिंक कलर का ब्लेजर और फटी जींस पहने नजर आ रही हैं । ऐश्वर्या ने हालांकि इस दौरान काफी जोश दिखाया। मंच से उतरकर दिव्यांग प्रतिभागियों से मिलीं और बाकायदा सावधान खड़े होकर सैल्यूट भी किया।



aishwarya rai trolled over torn jeans in school
aishwarya rai

शिक्षाविद मानते हैं कि कम से कम किसी स्कूल के कार्यक्रम में ऐश्वर्या को इस तरह के कैजुअल लुक में नजर नहीं आना चाहिए था। बता दें कि ईशा अंबानी की शादी में सितारों का जमावड़ा लगा हुआ था। इस शाही शादी में ऐश्वर्या राय बच्चन भी गई थीं।

aishwarya rai trolled over torn jeans in school
aishwarya rai bachchan - फोटो : instagram

ईशा अंबानी की शादी के लिए ऐश्वर्या ने सब्यसाची की डिजाइन की हुई साड़ी पहनी। लाल रंग की साड़ी, बालों में गजरा, मांग में सिंदूर लगाए ऐश्वर्या किसी दुल्हन से कम नहीं लग रही थीं। ऐश्वर्या के साथ अभिषेक और आराध्या भी थे। इस खास मौके पर अभिषेक बच्चन ने काले रंग का कोट-पैंट पहना था जबकि आराध्या पीले रंग का लहंगा पहने हुए थीं ।

विज्ञापन
विज्ञापन
aishwarya rai trolled over torn jeans in school
Navya Naveli - फोटो : Instagram
इस कड़ी में अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली का नाम भी शामिल है। इस शादी में जहां एक ओर ऐश्वर्या को देखकर नजरें हटाना मुश्किल हुआ तो वहीं अपनी मामी ऐश्वर्या को नव्या नवेली भी टक्कर दे रही थीं। ईशा अंबानी की शादी में कई सारे स्टार किड्स आए थे जिसमें किसी ने लहंगा तो किसी ने वेस्टर्न और इंडियन फ्यूजन पहना, इस बीच नव्या नवेली सबसे अलग नजर आ रही थीं।
विज्ञापन
aishwarya rai trolled over torn jeans in school
Navya Naveli - फोटो : Instagram

नव्या नवेली ने ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी में हल्के बादामी रंग की प्लेन साड़ी पहनी हुई थी जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही थीं। सूत्रों की मानें तो नव्या नवेली की यह साड़ी उनकी नानी जया बच्चन की थी जिसे नव्या ने पहना था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed