{"_id":"5dbd25798ebc3e93b7751168","slug":"aishwarya-rai-with-abhishek-bachchan-and-daughter-aaradhya-see-pics","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऐश्वर्या के बर्थडे सेलिब्रेशन की Inside तस्वीरें आईं सामने, आराध्या-अभिषेक भी दिखे अलग लुक में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऐश्वर्या के बर्थडे सेलिब्रेशन की Inside तस्वीरें आईं सामने, आराध्या-अभिषेक भी दिखे अलग लुक में
अभिनेत्री ऐश्वर्या राय एक नवंबर को 46 साल की हो गई हैं। ऐश्वर्या इन दिनों इटली के रोम शहर में हैं। उनके साथ अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या भी हैं। जन्मदिन पर ऐश्वर्या ने अपनी तस्वीर शेयर की है जिसमें वो आराध्या के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। वहीं अभिषेक बच्चन कैमरे की ओर पीठ करके बैठे हुए हैं। उनकी टीशर्ट पर लिखा है 'फॉरेवर' यानी हमेशा।
ऐश्वर्या ने अपनी एक अन्य तस्वीर भी शेयर की जिसमें वो प्रिंसेस लुक में हैं। उन्होंने ऑफ व्हाइट कलर का गाउन पहना हुआ है। आराध्या ने भी मां ऐश्वर्या से मैचिंग करते हुए गाउन कैरी किया। इस दौरान अभिषेक ने फॉर्मल पहना।
इस खास मौके पर अभिषेक बच्चन ने पत्नी ऐश्वर्या के लिए एक प्यार भरा पोस्ट लिखा है। पोस्ट में अभिषेक ने ऐश्वर्या के लिए जिस तरह अपनी भावनाएं व्यक्त कीं उसे जानने के बाद आप भी कहेंगे प्यार हो तो ऐसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Aishwarya Rai Bachchan
- फोटो : instagram
अभिषेक बच्चन ने इंस्टाग्राम पर ऐश्वर्या की एक तस्वीर साझा की। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं प्रिंसिपेसा (Principessa)।' प्रिंसिपेसा एक इटैलियन शब्द है जिसका मतलब राजकुमारी होता है। ऐश्वर्या की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
दरअसल, ऐश्वर्या इटली की राजधानी रोम में 30 अक्टूबर को एक घड़ी कंपनी के कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचीं। ऐश्वर्या करीब 20 सालों से इस कंपनी से जुड़ी हुई हैं। सूत्रों के मुताबिक कंपनी ने अपनी तरफ से भी ऐश्वर्या, अभिषेक और आराध्या के लिए बर्थडे पार्टी आयोजित की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।