सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

फिल्मों में एक्टिंग के अलावा अब ये काम भी करेंगे अजय देवगन, बॉलीवुड छोड़ने का प्लान तो नहीं

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 14 Mar 2018 01:10 PM IST
विज्ञापन
ajay devgan will open martial art gym for teenagers

बॉलीवुड के सिंघम यानि एक्टर अजय देवगन जल्द ही फिल्मों की दुनिया से अलग कुछ और काम की शुरुआत करने जा रहे हैं। फिल्मों के अलावा अब अजय देवगन को इस प्रोफेशन में भी देखा जाएगा। खबर है कि अजय मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए) की 2 जिम खोलने जा रहे हैं। अजय देवगन अब फिल्मों में एक्टिंग करने के अलावा जिम में मार्शल आर्ट्स की बेहतरीन ट्रेनिंग लेते भी नजर आएंगे।

Trending Videos
ajay devgan will open martial art gym for teenagers

अजय ने एक बयान में कहा है- 'पूरे देश में एमएमए की शक्ति व गहनता के प्रति जागरूकता फैलाने का मैं इच्छुक रहा हूं। मैं महाराष्ट्र भर में एमएमए स्टूडियोज खोलने के लिए प्रतिबद्ध हूं।' एमटीवी चैनल पर प्रसारित हो रहे 'एमटीवी सुपर फाइट लीग' के दूसरे सीजन के हिस्से के रूप में अजय जिम खोल रहे हैं। अजय ने कहा कि युवा देश के भविष्य हैं और वह इस पहल के माध्यम से बदलाव लाना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
ajay devgan will open martial art gym for teenagers

सुपर फाइटर लीग के संस्थापक व प्रमोटर बिल दोसांझ ने कहा कि नई दिल्ली और बंगलुरु में पहले से ही सारी सुविधाओं से संपन्न एमएमए जिम हैं और एक ब्रांड के रूप में स्थापित करने के लिए हम बड़ी हस्तियों को शामिल करना चाहते हैं।

ajay devgan will open martial art gym for teenagers

बिल दोसांझ और ब्रिटिश प्रोफेशनल बॉक्सर आमिर खान द्वारा प्रमोटेड मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स टूर्नामेंट सुपर फाइट लीग को इसके सह-मालिकों जैसे अजय देवगन, रणदीप हुड्डा, जैकलीन फर्नांडिज, अरबाज खान और टाइगर श्रॉफ से सहयोग मिल रहा है। आपको बता दें कि अजय देवगन फिलहाल अपनी आले वाली फिल्म 'रेड' के प्रमोशन में बिजी हैं। यह फिल्म 16 मार्च 2018 को रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed